भाजपा की बूथों की मजबूती के लिए कार्यशाला
भियान का शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यालय में किया
राजस्थान में आगामी चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर पर अपनी टीम बनाने और पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।
जयपुर। राजस्थान में आगामी चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर पर अपनी टीम बनाने और पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। इसे लेकर भाजपा प्रदेश स्तरीय बूथ सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यालय में किया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य सहित जिलों के बूथ सशक्तिकरण जिला संयोजक, सहसंयोजक और सांसद मौजूद है। बैठक में पार्टी ने जिन बूथ पर अभी तक भाजपा की टीमें नहीं बनी है। उन्हें जल्दी बनाने उनकी जल्द प्रशिक्षण करवाने और लोगों से जनसंपर्क शुरू कराने को लेकर चर्चा की गई।
Comment List