अफगानिस्तान में भूकंप से 250 लोगों की मौत

भूकंप से सर्वाधिक पक्तिका प्रांत में तबाही

अफगानिस्तान में भूकंप से 250 लोगों की मौत

अफगानिस्तान में रात आये भीषण भूकंप में कम से कम 250 लोगों की मौत हो गई और 150 से अधिक घायल हो गये। एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 आंकी गई।

काबुल। अफगानिस्तान में रात आये भीषण भूकंप में कम से कम 250 लोगों की मौत हो गई और 150 से अधिक घायल हो गये। एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 आंकी गई। उन्होंने कहा कि भूकंप से सर्वाधिक पक्तिका प्रांत में तबाही हुई है। वहां  मलबे और बर्बाद घरों के दृश्य काफी भयावह नजर आते हैं। मरने वालों की संख्या 250 से अधिक होने की आशंका है। इस प्राकृतिक आपदा में  150 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

पक्तिका और खोस्त प्रांत में आए भूकंप में 280 लोगों की मौत हो गई और 600 से अधिक लोग घायल हो गए। मरने वालों की संख्या बढऩे की आशंका है। तालिबान द्वारा नियुक्त प्रवक्ता बिलाल करीमी ने ट्विटर पर कहा कि दुर्भाग्य से, पक्तिका प्रांत के चार जिलों में भीषण भूकंप आया, जिसमें हमारे सैकड़ों देशवासी मारे गए और घायल हुए। साथ ही कई घर नष्ट हो गए। हम सभी सहायता एजेंसियों से आग्रह करते हैं कि आगे की तबाही को रोकने के लिए तुरंत क्षेत्र में टीमें भेजें। भूकंप का केन्द्र भूमि से लगभग 51 किमी की गहराई में स्थित था।

Post Comment

Comment List

Latest News

मणिपुर में फायरिंग के कारण मतदान बाधित, ईवीएम की नष्ट मणिपुर में फायरिंग के कारण मतदान बाधित, ईवीएम की नष्ट
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 2/16 श्रीवन हायर सेकेंडरी स्कूल मतदान केंद्र, लुवांगशांगबाम ममांग लीकाई मतदान केंद्र पर अपना वोट...
सुरक्षा व्यवस्था : 5 राज्यों की सीमाओं पर बनाई 225 चैक पोस्ट
भाजपा के बूथ पर प्रत्याशी के बैनर तक नहीं, मोदी के नाम पर मांग रहे वोट 
ऑस्ट्रेलिया में अपराधियों के खिलाफ अभियान में 20 से अधिक किशोर गिरफ्तार 
वोटिंग पर दिखा गर्मी का असर, कम संख्या में पहुंच रहे है मतदाता
मई में सिकंदर की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान खान!
लोकसभा चुनाव में इंडिया समूह की होगी जीत : स्टालिन