आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

दिन सामान्य रहेगा।स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। पुराने रोग से निजात मिलेगी। खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी।

मेष : दिन सामान्य रहेगा।स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। पुराने रोग से निजात मिलेगी। खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। आय की स्थिति उत्तम है। विद्यार्थी वर्ग के लिए उत्तम समय है, प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने की संभावना।

वृष : दिन सावधानी से व्यतीत करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। यात्रा योग है, यात्रा को टालना उचित रहेगा। दुर्घटना की संभावना है, वाहन सावधानी से चलाएं। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। संयम रखें।

मिथुन : आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। माता का सहयोग रहेगा। गुरू के आशीर्वाद से काम बनेंगे। संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है।

कर्क : दिन संभल कर व्यतीत करें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे, रक्तचाप से पीडित हैं तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह : दिन अनुकूल रहेगा। बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होने के योग हैं, रूका हुआ धन प्राप्त होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जो नई कार्य योजनाओं को फलीभूत करेगी। राजनीति क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है।

Read More सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

कन्या : दिन उत्तम है। मनवांचित सफलता प्राप्त होगी। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अधीनस्थों से लाभ होगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उधार देने से बचें

Read More आज का 'राशिफल'

तुला : आय की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं को परास्त करेंगे। शत्रु परेशान करने का हर संभव प्रयास करेगा लेकिन सफल नहीं होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी। खान पान पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक : समय ठीक नहीं है। धन हानि की संभावना है। व्यापार में वृद्धि के प्रयासों में रूकावट आने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए भागदौड का समय है, मेहनत से सफलता प्राप्त होगी। लेनदेन में सावधानी बरतें, उधार देने से बचें।

धनु : समय अच्छा है। व्यापार में लाभ के आसार हैं, रूका पैसा प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें, समस्याओं का समाधान होगा। धन की प्राप्ति होगी।छोटी मोटी परेशानी को छोड दिन उत्तम रहेगा।

मकर : दिन उत्तम है। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। घर में मांगलिक कार्य की संभावना। अनावश्यक खर्च से बचें। नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे।

कुंभ : पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। विदेशी व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। यात्राओं से लाभ होगा। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। आय बढने से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन : दिन उत्तम है। दिन सावधानी से व्यतीत करें। हादसे की संभावना है। यात्राओं को स्थगित करे। वाहन सावधानी से चलाएं। मित्रों से अनबन हो सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें