आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

आपका आज का दिन रहेगा कैसा

मेष - कारोबार में नए अवसर प्राप्त होंगे, नई योजनाएं बनेंगी तथा पूरी भी होंगी। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद संभव है, विवेकी बने रहें। महिला मित्रों से कष्ट मिल सकता है।गुप्त शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

वृष -  मन में बैचेनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य खराब होने से चिडचिडापन बनेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजगार में उन्नति के अवसर हैं, धन लाभ होगा। शेयर बाजार से भी लाभ प्राप्त करेंगे। शत्रु परेशान करेंगे, बुरी संगत से बचें। लेनदेन में सावधानी बरतें।

मिथुन- राज्य पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है, संभलकर कदम उठाएं, अवश्य लाभ मिलेगा। आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें। रोजगार में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे, जिन्हें आप सहर्ष स्वीकार करें,लाभ प्राप्त होगा।

 कर्क -  दिन उतार चढाव वाला होने से मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रूचि बढेगी। शत्रु शांत रहेगा। वाहन मशीनरी का उपयोग सावधानी से करें। वाद विवाद से बचें, वाणी पर नियंत्रण रखें तथा सावधानी से कार्य करें।

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह - दिन ठीकठाक रहेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें। मित्रों या परिवारजन के साथ भ्रमण की योजना बन सकती है,वाहन सावधानी से उपयोग में लें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।कहीं से कोई सुखद सूचना प्राप्त होने से मन हर्षित रहेगा।मान सम्मान प्राप्त होगा।

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या -  रोजगार में वृद्धि होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। पारिवारिक मामलों में चल रही परेशानियां दूर होंगी। रोजगार के अवसर बढेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। आय के साधन बढेंगे। विद्यार्थी वर्ग का मन पढाई में लगेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। शत्रु परास्त होंगे।

Read More सप्ताहिक राशिफल 

तुला -  दिन उत्तम है, दोस्तों से चल रहा मतभेद दूर होगा, पुराने मित्रों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न होगा। यात्रा का योग है, जो व्यापार में भी लाभदायक सिद्ध होगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जो करियर को नई उंचाइयां दिलाएगी। अधीनस्थों से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक -  भागदौड भरा दिन होने से मन व्यथित रहेगा। मेहनत के अनुसार लाभ नहीं मिलेगा,ना ही काम पूरे होंगे।दुखद समाचार प्राप्त होने से मन हताश होगा। आय व्यय बराबर रहेगा। परिवार के साथ समय सामान्य होगा, लेकिन परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है।

धनु -  फिजूलखर्च से बचें। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। विषम परिस्थितियों में धैर्य से काम करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है, जो सफल होगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जोडों के लिए दिन शुभ है।

मकर - भूमि व भवन के संबंध में नई योजनाएं बन सकती हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। आय बढेंगी। काम के प्रति समर्पण से आप अपने रोजगार के क्षेत्र में नई उंचाइयां प्राप्त करेंगे, तथा कठीन कार्य भी पूरे कर अधिकारी वर्ग को प्रभावित करेंगे।मनोबल बनाएं रखें।

कुंभ -  आय में जबरदस्त बढोत्तरी होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। खानपान में रूचि बढेगी। उधार दिया धन प्राप्त होगा, अचानक कहीं से आय के नए साधन प्राप्त होंगे। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार को समय दें।

मीन -  जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। घर में तनाव का माहौल बनेगा। यात्रा का योग है, लेकिन यात्रा टालना श्रेयकर रहेगा। रोजगार व आय को लेकर आपके द्वारा किये जा रहे प्रयास सफल रहेंगें। पुरानी बातों से मन व्यथित होगा। बुरी संगत से दूर रहें।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित