12 पाक विस्थापित को जल्द मिलेगी नागरिकता, कलेक्टर ने दी मंजूरी
40 वर्ष पहले अपने पिता के साथ आई चेता बाई को आगामी दिनों में भारतीय नागरिकता प्रदान की जाएगी।
पाकिस्तान के विभिन्न स्थानों से भारत आए 12 पाक विस्थापित नागरिकों को जल्द भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके लिए जिला कलेक्टर राजन विशाल ने भारतीय नागरिकता देने संबंधी प्रस्तावों को मंजूरी दी।
जयपुर। पाकिस्तान के विभिन्न स्थानों से भारत आए 12 पाक विस्थापित नागरिकों को जल्द भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके लिए जिला कलेक्टर राजन विशाल ने भारतीय नागरिकता देने संबंधी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। जिला कलेक्टर राजन ने बताया कि पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए एक दर्जन व्यक्तियों ने भारतीय नागरिकता संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए आवेदन किया था। आवेदकों के दस्तावेजों की गहनता से जांच करने पर सभी आवेदन सही पाए गए है और जल्द की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आवेदकों को भारतीय नागरिक होने का प्रमाण पत्र प्रदान कर दिए जाएंगे।
इनको मिलेगी नागरिकता
जिला कलेक्टर राजन ने बताया कि 40 वर्ष पहले अपने पिता के साथ आई हुई चेता बाई को आगामी दिनों में भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया जाएगा। इसी तरह जीवाराम, नसीबन, बशीरन, दर्शन लाल ज्ञानचंद, मोहन, किरण कुमारी को प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
Comment List