सिनी शेट्टी बनी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड

प्रतियोगिता वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुई

सिनी शेट्टी बनी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड

कर्नाटक की सिनी शेट्टी देर रात फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड घोषित की गई। राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर अप और उत्तरप्रदेश की शिनाता चौहान सेकण्ड रनर अप बनी।

मुंबई। कर्नाटक की सिनी शेट्टी देर रात फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड घोषित की गई। राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर अप और उत्तरप्रदेश की शिनाता चौहान सेकण्ड रनर अप बनी। प्रतियोगिता मुंबई के वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुई। सिनी अभी 21 वर्ष की है। उसका जन्म मुंबई में ही हुआ, लेकिन वह कर्नाटक मूल की है।

वह फिलहाल प्रोफेशनल कोर्स के तहत सीएफए कर रही है और भरतनाट्यम नर्तकी भी है। जबकि फर्स्ट रनर अप रूबल शेखावत राजस्थान के सांस्कृतिक वैभव और विरासत का प्रतिनिधित्व करती है। रूबल की नृत्य, अभिनय और पेंटिंग में दिलचस्पी है और वह बैडमिंटन खेलती है। सेकण्ड रनर अप 21 वर्षीया शिनाता चौहान एक छात्रा है और लीडरशिप भूमिकाएं निभाती आई है।

Post Comment

Comment List

Latest News