अमरनाथ यात्रा के दौरान हादसे में मृतकों के परिवारों को केंद्र सरकार से मिलेंगे 10 लाख रुपए : पूनिया
सतीश ने सिन्हा से सहायता राशि के संदर्भ में बातचीत की
पूनिया ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के दौरान प्राकृतिक हादसे में काल कवलित मृतकों के परिवारों को केंद्र सरकार की तरफ से 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी।
जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अमरनाथ यात्रा के दौरान प्राकृतिक हादसे में काल कवलित प्रदेश के मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता राशि के संदर्भ में फोन पर बातचीत की। पूनिया ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के दौरान प्राकृतिक हादसे में काल कवलित मृतकों के परिवारों को केंद्र सरकार की तरफ से 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी।
इसमें 5 लाख रुपए अमरनाथ यात्रा के इंश्योरेंस के और 5 लाख अमरनाथ श्राइन बोर्ड के द्वारा आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। इस तरह केंद्र सरकार के द्वारा कुल 10 लाख की आर्थिक सहायता पीड़ित परिवारों को दी जाएगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
26 Apr 2024 19:11:10
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 4 महीने बाद शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में विधिवत पूजा अर्चना की। ...
Comment List