केंद्र सरकार ईडी का कर रही है दुरुपयोग : डोटासरा
अब सोनिया गांधी को बुलाया गया है
कांग्रेस पदाधिकारियो की बैठक को संबोधित करते हुए डोटसरा ने कहा कि 21 जुलाई को ईडी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
जयपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि केंद्र सरकार ईडी का दुरुपयोग कर रही है। इसके तहत कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को 21 जुलाई को ईडी ने बुलाया है, जिसका विरोध किया जाएगा। कांग्रेस पदाधिकारियो की बैठक को संबोधित करते हुए डोटसरा ने कहा कि 21 जुलाई को ईडी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
इससे पहले राहुल गांधी को परेशान किया गया। अब सोनिया गांधी को 21 जुलाई को बुलाया गया है। इसका विरोध किया जाएगा। बैठक को जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी, राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रफीक खान, विधायक गोपाल मीणा, विधायक प्रशांत बैरवा, पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी और समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नेता मौजूद थे।
Comment List