चाय के साथ नमकीन खाने वाले हो जाएं सावधान

चाय के शौकीन लोग चाय पीने का कोई बहाना नहीं छोड़ते हैं।

चाय के साथ नमकीन खाने वाले हो जाएं सावधान

ज्यादातर लोग चाय के साथ नमकीन खाना पसंद करते हैं। लेकिन बहुत कम ही लोगों को यह पता होता है कि ऐसा करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। 

दिन की शुरूआत करनी हो या फिर शाम को बालकनी में बैठकर मौसम का लेना हो मजा, चाय के शौकीन लोग चाय पीने का कोई बहाना नहीं छोड़ते हैं। लेकिन ऐसा करते समय कई बार अनजाने में कुछ ऐसी गलती हो जाती है, जो व्यक्ति की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। ज्यादातर लोग चाय के साथ नमकीन खाना पसंद करते हैं। लेकिन बहुत कम ही लोगों को यह पता होता है कि ऐसा करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। 


    पेट में मरोड़: दूध से बनी चीजों के साथ नमकीन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। चाय में दूध डाला जाता है और उसके साथ नमकीन खाने से सेहत को नुकसान होता है। नमकीन में रिफाइंड कॉर्ब्स मौजूद होते हैं। जिसे पचाने में बहुत समय लगता है। इसके साथ आप चाय का सेवन करेंगे, तो पेट में मरोड़ महसूस हो सकती है।  


    एसिडिटी की समस्या : नमकीन में मेवे भी डाले जाते हैं। चाय के साथ मेवों का सेवन नहीं करना चाहिए। मेवों वाली नमकीन के साथ चाय पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है।  


    अपच की समस्या : कई बार नमकीन स्वाद में खट्टी-मीठी होती है, जिसका सेवन भी चाय के साथ नहीं करना चाहिए। चाय के साथ खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। चाय के साथ खट्टी चीजों का सेवन करने से अपच होती है।   

Read More बढ़ते तापमान के साथ मच्छर सक्रिय, मलेरिया का खतरा बढ़ा, जनवरी से अब तक 116 मरीज मिले


पाचन तंत्र पर असर : चाय के साथ हल्दी वाली नमकीन का सेवन करने से बचें। इससे पाचन तंत्र खराब हो सकता है।  
पेट में दर्द : चाय के साथ बेसन वाली नमकीन, बेसन सेव या मठरी खाने से पेट में दर्द की समस्या हो सकती है।   

Read More Health Insurance की उम्र की सीमा हटी, किसी भी उम्र में लिया जा सकता है बीमा

 

Post Comment

Comment List

Latest News

श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत
मृतक श्रीलंका सेना में 39 वर्षीय हवलदार था, जो उत्तर में मुरुक्कंडी आर्मी कैंप में कार्यरत था। श्रीलंका में मोटर...
जयपुर में अंधड के साथ हल्की बारिश 
सांगानेर एयरपोर्ट पर बैग में बम रखा होने की धमकी
राकांपा ने जारी किया घोषणा-पत्र, महिलाओं को नौकरी में 50% आरक्षण देने का वादा
गहलोत सरकार में ओएसडी के बयान के बाद गरमाया फोन टैपिंग मामला: मोदी, भजनलाल ने उठाया मुद्दा, अब राठौड़ ने जांच कर दोषियों  कार्रवाई की मांग की
ARCA Hot Weather Under-17 Tournament : सार्थक-नयन माली के दम पर जीती कोडाई, मुकाबला 51 रनों से जीता
मतदान को लेकर उत्साह के साथ घरों से निकले लोग, बढ़ेगा वोटिंग प्रतिशत : शेखावत