इंद्रधनुषी रंगों से लगाव के कारण महिलाओं को लुभाता है लहरिया

अब पुरुष परिधानों में भी लहरिए का इस्तेमाल 

इंद्रधनुषी रंगों से लगाव के कारण महिलाओं को लुभाता है लहरिया

प्रिंटिंग के लिए सांगानेर, आकोला, बाड़मेर, बालोतरा, बगरू आदि स्थानों पर छीपा जाति के लोग प्रसिद्ध हैं। नवविवाहिताओं की पहली तीज पर भी लहरिया की साड़ी भेजी जाती है। 

जयपुर। लहरिया परिधान सभी तरह के इंडियन वियर में इस्तेमाल होने वाला आम फैशन बन गया है। तीज त्यौहार के वक्त महिलाएं लहरिया साड़ी पहनना पसंद करती हैं। लहरिया में जोधपुर का मोठड़ा प्रसिद्ध है, जिसमें आड़ी रेखाएं एक दूसरे को काटती हैं। लहरिया का इस्तेमाल राजाओं की पगड़ी पर होता था। अब लहरिया का नया मॉर्डन अवतार भी निराला है। जिसमें साड़ी, सलवार सूट, लहंगों के साथ रजवाड़ी पगड़ी, स्कार्फ और स्टॉल में लहरिया पसंद किया जाता है। पुरुष लहरिया शर्ट के साथ कुर्ते आजमा रहे हैं। विदेशों में इनकी अत्यधिक डिमांड है। लहरिया टाई एंड डाई का ही रूप है। इसकी प्रिंटिंग के लिए सांगानेर, आकोला, बाड़मेर, बालोतरा, बगरू आदि स्थानों पर छीपा जाति के लोग प्रसिद्ध हैं। नवविवाहिताओं की पहली तीज पर भी लहरिया की साड़ी भेजी जाती है। 

वेद वेदांग अनुशीलन संस्थान के अधिष्ठाता ज्योतिषाचार्य पंडित दुर्गादत्त शिवदत्त शास्त्री ने बताया कि ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में इंद्रधनुषी रंगों से उनको लगाव हो जाता है और वही रंग उन्हें अत्यधिक लुभाते हैं। इसलिए सावन में विशेष रूप से महिलाएं लहरिया की साड़ी, चुनरी दुपट्टा पहनती हैं।   

साड़ियों में जरदोजी, कुंदन पोलकी का फैंसी वर्क खास
बड़ी चौपड़ पर लहरिया विक्रेता विष्णु टांक ने बताया कि ये टाई और डाई का एक रूप है। पिछले कुछ सालों में बहुरंगी लहरिया बहुतायत में बन रही है। पहले फीरोजी, रानी, पिंक, पीले कलर थे, अब नई पीढ़ी के हिसाब से करीब पन्द्रह रंगों में लहरिया तैयार किया जाएगा। जौहरी बाजार के लहरिया विक्रेता रामेश्वर लाल गोयल ने बताया कि लहरिए में गोटा पत्ती वर्क के साथ फैन्सी वर्क का इस्तेमाल किया जा रहा है। लहरिया में साड़ी 8 हजार रुपए से लेकर 35 हजार तक है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस थाना मंडावरी की बड़ी कार्रवाई, चेन स्नेचिंग के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस थाना मंडावरी की बड़ी कार्रवाई, चेन स्नेचिंग के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
लालसोट उपखंड की मंडावरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चेन स्नेचिंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में...
करोड़ों के निर्माण में कमी का खामियाजा भुगत रही जनता
BJP ने राज्यों में की पार्टी प्रभारियों की नियुक्ति, सतीश पूनियां हरियाणा के होंगे प्रभारी
सफाई व्यवस्था ताक पर, नाले उफान पर
ICC Player of Month : आईसीसी ने किया बुमराह, रोहित, मंधाना को प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार के लिए नामांकित
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रेलवे स्टेशन के लोको पायलटों के साथ की मुलाकात
पर्यटन क्षेत्र में राजस्थान प्रगति पथ पर: राकेश शर्मा