पत्नी के वियोग में पति फंदे पर लटका

पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद

पत्नी के वियोग में पति फंदे पर लटका

मृतक फूड डिलीवरी का कार्य करता था।

कोटा। पत्नी के वियोग में  रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक पति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता कर रही है। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। मामला घर से निकलकर पुलिस थाने तक पहुंच गया था। इसके बाद पत्नी अपने पीहर चली गई थी। इसके बाद से पति परेशान रहता था। हैड कांस्टेबल महेन्द्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि नयागांव किशनपुरा तकिया में रहने वाले राधा किशन ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगा लिया है। जिससे उसकी मौत हो गई। राधा किशन डिलीवरी का कार्य करता था। उसकी 14 साल पहले शादी हुई थी और शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच  सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। उनके एक पुत्र है। मृतक के भाई ने जानकारी दी कि उसका भाई राधा किशन फूड डिलीवरी का कार्य करता था। उसकी पत्नी डेढ़ महीने पूर्व अपने पीहर चली गई। इसके बाद ही उसका भाई परेशान रहने लगा था। वह गुरुवार को घर पर ही था। तभी उसका भाई राधा किशन भी आ गया और सोने की कहकर कमरे में चला गया। इसके बाद करीब चार बजे सो कर उठा और सीधा भाई के कमरे में गया तो वह फंदे से लटक रहा था। इसके बाद पजिरनों को बुलाया और फंदे से नीचे उतारा और एमबीएस अस्पताल लेकर आए  जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News