महिला से अभद्रता करने वाला त्यागी गिरफ्तार

साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया

महिला से अभद्रता करने वाला त्यागी गिरफ्तार

पुलिस जांच में पता चला है कि त्यागी ने अपनी कार पर विधायकों को मिलने वाला विशेष स्टीकर भी चस्पा कर रखा था, यह स्टीकर हाल ही में विधान परिषद सदस्य बने सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य के नाम पर विधान सभा से आवंटित किया गया था।    

मेरठ। उत्तर प्रदेश के नोएडा में पिछले सप्ताह एक महिला से अभद्रता करने के आरोप में फरार चल रहे प्रॉपर्टी डीलर श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने सुबह मेरठ से 3 अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में पता चला है कि त्यागी ने अपनी कार पर विधायकों को मिलने वाला विशेष स्टीकर भी चस्पा कर रखा था, यह स्टीकर हाल ही में विधान परिषद सदस्य बने सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य के नाम पर विधान सभा से आवंटित किया गया था।    

पत्नी से फोन पर बात करने से ट्रेस हुआ
नोएडा के पुलिस आयुक्त आलोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी श्रीकांत त्यागी लगातार पत्नी और अपने वकील से मोबाइल फोन पर बात करने की कोशिश कर रहा था। मोबाइल लोकेशन से ही पुलिस उस तक पहुंच सकी और उसे गिरफ्तार कर लिया। त्यागी अदालत में आत्मसमर्पण करने की फिराक में था। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने उसे धर दबोचा।   

लगातार वाहन और जगह बदलता रहा
पुलिस आयुक्त ने कहा कि आरोपी ने वारदात के बाद दिल्ली से एयरपोर्ट की तरफ जाने की कोशिश की थी, लेकिन हादसे का वीडियो काफी वायरल हो चुका था, इसलिए वह मेरठ चला गया। अगले दिन, शनिवार को वह हरिद्वार पहुंचा। वहां से रविवार को वह वापस उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश किया और इस दिन मेरठ और मुजफ्फरनगर सहित आसपास के इलाकों में उसकी सक्रियता देखी गई। इस दौरान उसने न केवल स्वयं को छुपाया बल्कि लगातार स्थान भी बदलता रहा। पुलिस को चकमा देने के लिए शातिर श्रीकांत त्यागी ने वाहन भी बदले। 

सभी कारों का नम्बर 001 
सिंह ने कहा कि त्यागी के पास से जो वाहन मिले हैं, सभी का पंजीकरण नंबर 001 है। आरोपी ने अपनी सभी कार का यह नंबर पाने के लिए लाखों रुपए खर्च किए हैं। पुलिस ने अभी तक उसकी पांच कार बरामद की हैं। इनमें दो टोयोटा फॉर्च्यूनर, दो टाटा सफारी और एक होंडा सिविक शामिल हैं। कुछ कार इसके अपने नाम पर पंजीकृत हैं और कुछ इसकी पत्नी के नाम पर हैं।

Read More मोदी ने उद्योगपतियों के 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर गरीबों का हक मारा : राहुल

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत