देश के युवाओं को प्रेरित कर रहे है खिलाड़ी : मोदी

खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई

देश के युवाओं को प्रेरित कर रहे है खिलाड़ी : मोदी

मोदी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते कुछ हफ्तों में देश ने खेल के मैदान में दो बड़ी उपलब्धियां प्रापत की है। मैं राष्ट्रमंडल खेलों के साथ-साथ ओलंपियाड में पदक जीतने वालों को बधाई देता हूं।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल से आए खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वह खेलों में ही नहीं, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी देश के युवाओं को प्रेरित कर रहे है। मोदी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते कुछ हफ्तों में देश ने खेल के मैदान में दो बड़ी उपलब्धियां प्रापत की है। मैं राष्ट्रमंडल खेलों के साथ-साथ ओलंपियाड में पदक जीतने वालों को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन खिलाड़ियों ने पदक जीता वह और जो आगे पदक जीतने वाले है, वह भी प्रशंसा के पात्र है।

मोदी ने कहा इस बार हमारे प्रदर्शन का इमानदार आंकलन सिर्फ पदकों की संख्या से करना सही नहीं है। हमारे कई खिलाड़ी कांटे की टक्कर देकर आए, जो पदक से कम नहीं है। भारतीय दल ने बर्मिंघम में अपने मजबूत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने के साथ-साथ नये खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बॉक्सिंग हो या कुश्ती हो, जिस प्रकार बेटियों ने वर्चस्व बनाए रखा है। वह अछ्वुत है। देश को सिर्फ एक पदक नहीं देते, बल्कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को भी सशक्त करते है। खेल में ही नहीं, बाकी क्षेत्रों में भी देश के युवाओं को बेहतर करने के लिए प्रेरित करते है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News