ब्रिटेन की महारानी का 2022 में होगा निधन: हैना कैरोल

भविष्यवाणी कर नए जमाने की बाबा वेंगा बनी 19 साल की लड़की

ब्रिटेन की महारानी का 2022 में होगा निधन: हैना कैरोल

साल 2022 के लिए इस लड़की ने 28 बड़ी-बड़ी भविष्यवाणी की थी, जिनमें से 10 सच हुई हैं। भविष्यवाणी करने वाली 19 साल की लड़की का नाम हैना कैरोल है।

वॉशिंगटन। बुल्गारिया की बाबा वेंगा ने 20वीं सदी में कई भविष्यवाणी की थी। उनके भक्त दावा करते हैं कि उनकी कही बातें सच साबित हुई हैं। लेकिन अब बाबा वेंगा की ही तरह एक और लड़की है जो भविष्यवाणी कर रही है। साल 2022 के लिए इस लड़की ने 28 बड़ी-बड़ी भविष्यवाणी की थी, जिनमें से 10 सच हुई हैं। भविष्यवाणी करने वाली 19 साल की लड़की का नाम हैना कैरोल है। जनवरी में की गई भविष्यवाणी में हैरी स्टाइल और बियोंसे का नया अल्बम, रिहाना और प्रियंका चोपड़ा का प्रेगनेंट होना शामिल है। हैना ने ज्यादातर ऐसी भविष्यवाणी की है जो पॉप या फिर सिनेमा से जुड़ी है। हैना अब लोगों के भविष्य का अनुमान लगा कर हर महीने लगभग डेढ़ लाख रुपए कमा रही हैं। किम कर्दाशियन का ब्रेकअप उनकी भविष्यवाणियों में से एक है। अमेरिका के मैसाचुसेट्स की रहने वाली हैना कहती है कि यह जानकर बहुत खुशी होती है कि मैंने जो कहा वह सच में हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे पॉप कल्चर और सेलेब्स में दिलचस्पी है, इसी कारण मेरी ज्यादातर भविष्यवाणियां उनके बारे में होती हैं।

भविष्यवाणी की एक लिस्ट बनाई 
पॉप कल्चर से जुड़ी चीजों के साथ ही हैना ने ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ के निधन की भविष्यवाणी भी की है। 2022 की शुरूआत में उन्होंने अपने फोन के नोट में भविष्यवाणी की एक लिस्ट बनाई। हैना कहती है, ये भविष्य देखने जैसा है। कुछ होने वाला है मुझे इसकी बहुत मजबूत फीलिंग आने लगती है। हैना ने अपनी लिस्ट में हेली बीबर के प्रेग्नेंट होने, टायलर स्विफ्ट के शादी की भविष्यवाणी भी की हुई है।

लोगों का भविष्य देख रहीं हैं हैना
हैना अब लोगों का भविष्य देख कर पैसा कमा रही हैं। हैना ने कहा कि मैं अब एक बिजनेस चलाती हूं, जिसमें लोग मुझे अपनी तस्वीरें भेजते हैं और मुझे उन्हें लेकर जो भी फीलिंग आती है उसे मैं बताती हूं। जैसे क्या उनका कैरियर बदलने वाला है या फिर उनकी शादी होने वाली है। उन्होंने बताया कि लोग जब भी भविष्यवाणी सच होती है तो उसके बारे में मैसेज करते हैं और इससे उन्हें खुशी मिलती है। हालांकि उनका कहना है कि उनकी कोई भविष्यवाणी अगर इस साल नहीं सच होती तो अगले कुछ वर्षों में जरूर होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News