सीधे लोगों को लूटते है एक ही जगह बार-बार पोस्टिंग लेने वाले अधिकारी : सोनी

रविन्द्र रंगमंच में हुआ एसीबी का जन संवाद कार्यक्रम

सीधे लोगों को लूटते है एक ही जगह बार-बार पोस्टिंग लेने वाले अधिकारी : सोनी

एसीबी महानिदेशक ने बताया कि ब्यूरों में दर्ज ट्रेप के अभियोगों का 3 माह में आय से अधिक सम्पति के अभियोगों व पद के दुरुपयोग के बारे में दर्ज अभियोगों का एक वर्ष में निस्तारण किया जाता है। करीब ढाई घंटें चलें जन संवाद में महानिदेशक ने लोगों से आह्वान किया कि वे भ्रष्ट लोक सेवक को ‘बापड़ा’ समझने की भूल ना करें।

बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक बीएल सोनी ने कहा कि सरकारी महकमे का कोई अधिकारी, कार्मिक यदि एक ही स्थान पर अधिक समय तक टिके रहना हो तो समझ लो कि वह उस क्षेत्र के भोले, अच्छे व सीधे लोगों को लूटने में सफल हो रहा है। एसीबी महानिदेशक सोनी सोमवार को रविन्द्र रंगमंच परिसर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक ही शहर के विभिन्न विभागों में पोस्टिंग लेकर जमे रहने वाला अधिकारी-कार्मिक समझ जाता है कि संबंधित क्षेत्र के लोगों को लूटना आसान है। सोनी ने कहा कि जागरूक लोगों को ऐसे अधिकारी-कार्मिकों की संपत्तियों का पता बताकर उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति बनाने का मामला दर्ज कर जांच की जा सकती है। एसीबी की इंटेलिजेंस युनिट ऐसे लोगों की सूचना मिलने पर व्यापक जांच करती है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए आम लोगों में जागरूकता, एसीबी के सभी अधिकारियों व कार्मिकों में टीम भावना, अपने कार्य के प्रति ईमानदारी, लगन व कर्मठता जरूरी है।

एसीबी महानिदेशक ने बताया कि ब्यूरों में दर्ज ट्रेप के अभियोगों का 3 माह में आय से अधिक सम्पति के अभियोगों व पद के दुरुपयोग के बारे में दर्ज अभियोगों का एक वर्ष में निस्तारण किया जाता है। करीब ढाई घंटें चलें जन संवाद में महानिदेशक ने लोगों से आह्वान किया कि वे भ्रष्ट लोक सेवक को ‘बापड़ा’ समझने की भूल ना करें। जन संवाद कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय की क्षेत्रीय केन्द्र संचालिका बी.के.कमल ने कहा कि भारत की संस्कृति ‘सत्यमेव विजयते’ की रही है। सत्य की सदा विजय व असत्य की हार होती है। बीकानेर एसीबी के एसपी देवेन्द्र विश्रोई ने जागरूक लोगों को आश्वस्त किया कि जो कि परिवादी शिकायत लेकर आएगा, ट्रेप कार्रवाई के बाद उसको पूरा संरक्षण दिया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभारी ए.सी.बी.बीकानेर रजनीश पूनिया ने आॅन लाइन ट्रेपिंग के बारे में बताया।

प्रभारी स्पेशल यूनिट एस.बी. महावीर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन ज्योतिप्रकाश रंगा व किशोर सिंह राजपुरोहित ने किया। चालू वर्ष में हुए 281 ट्रेप: महानिदेशक सोनी ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों ने वर्ष 2022 में जनवरी से 31 जुलाई तक 62 राजपत्रित व 238 अपराजपत्रित कार्मिकों को ट्रेप किया है। इनमें आय से अधिक सम्पति अर्जित करने वाले 7 अधिकारी, 3 कार्मिक, पद का दुरुपयोग करने वालों में 6 राजपत्रित व 3 अराजपत्रित कार्मिक शामिल है। ट्रेप होने वालों में राजपत्रित 49 व अराजपत्रित 232 कार्मिक शामिल है। केन्द्र सरकार के अधिकारी को भी ट्रेप किया गया।

 

Read More लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान जारी, शाम 5 बजे तक 64.21 फीसदी मतदान

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत