आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

वृष- समय उत्तम है। ससुराल से लाभ मिलेगा। व्यापार में उन्नति के योग हैं। माता पिता की सेवा करें। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। राज्यपक्ष उत्तम है, काम बनेंगे, अधिकारी सहयोग करेंगे, लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में संभल कर रहें, साथी से तकरार संभव है। 

मेष
दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर बनेंगे। करीबी रिश्तेदार सहयोग करेंगे व्यापार में उन्नति होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। शेयर बाजार में निवेश में लाभ। संतान की ओर से शांति व लाभ।परिवार के साथ समय व्यतीत होगा।

वृष
समय उत्तम है। ससुराल से लाभ मिलेगा। व्यापार में उन्नति के योग हैं। माता पिता की सेवा करें। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। राज्यपक्ष उत्तम है, काम बनेंगे, अधिकारी सहयोग करेंगे, लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में संभल कर रहें, साथी से तकरार संभव है। 

मिथुन
समस्या भरा दिन होने से मानसिक अशांति रहेगी। अधीनस्थ परेशानी का कारण बनेंगे। मजदूर वर्ग हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकता है। व्यापार में भागीदारी संभल कर रहें। निवेश में सावधानी बरतें। बुजूर्गों से सलाह व सहयोग मिलेगा। संतान से लाभ।

कर्क
शारीरिक कमजोरी, पुराना रोग उभर सकता है, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। खानपान पर नियंत्रण रखें। संतान के कारण मन व्यथित रहेगा। राज्यपक्ष से हानि हो सकती है, अधिकारियों से बनाकर रखें। वाद विवाद की संभावना है, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। 

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह
कठिन लगने वाले कार्य भी आज आसानी से पूर्ण होंगे। आकस्मिक लाभ होगा, भविष्य के लिए बचत कर सकेंगे, आय में भी वृद्धि होगी। कार्य व व्यवसाय पर कम ध्यान दे सकेंगे, लेकिन आपके सहयोगियों से कार्य पूर्ण होंगे। परिजन भी प्रशंसा करेंगे।

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या
विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में कम मन लगेगा, व्यापार में आय व्यय बराबर होने से बचत नहीं होगी। परिश्रम के काम से लाभ मिलेगा। आलस्य व लापरवाही के कारण महत्वपूर्ण सौदे हाथ से निकल सकते हैं, सावधानी बरतें। दोपहर बाद मनोरंजन के अवसर हाथ लगेंगे।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला
पूर्व नियोजित कार्य टालने से मानसिक अशांति रहेगी। नए कार्य आरंभ ना करें। आर्थिक मामलों को टालना श्रेयकर रहेगा, बनते कार्य रूकने से मन व्यथित रहेगा। वाणी से किसी का दिन ना दुखाएं, आकस्मिक क्रोध से बचें, अन्यथा संबंधों में कटुता आ सकती है।

वृश्चिक
आपके परिचितों के लिए आज का दिन समस्या ला सकता है, क्योंकि आप बुद्धि विवेक के साथ मदमस्त रहेंगे, जिससे लोगों को नीचा देखना पड़ सकता है। दिन मौज मस्ती में व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में परिश्रम के अनुरूप ही लाभ होगा। धन के कारण विवाद हो सकता है।

धनु
आज के दिन सामाजिक कार्यों में व्यतित होगा। आय व्यय की स्थिति बराबर रहेगी। फिजूल खर्च ना करें। व्यापार सामान्य रहेगा। दान पूण्य के अवसर मिलेंगे। किसी पुराने संबंधी से मुलाकात होगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करेंगे। सुख के साधन जुटाऐंगे। 

मकर
आशाजनक दिन। उलझे मामले आपके पक्ष में होंगे।पैतृक संपत्ति विवाद आपके पक्ष में हल होगा।आयात निर्यात से लाभ की संभावना। घर में शांति का माहौल रहेगा। बाहरी लोगों का सहयोग मिलने से समस्याओं का सामाधान हो सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा।

कुंभ
दिन लाभदायक रहेगा, परोपकार की भावना का फल प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में मिलेगा। जिस कार्य में हाथ डालेंगे,वह कार्य लाभदायक सिद्ध होगा। नौकरी में सहकर्मी से लाभ मिलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। न्यायिक कार्य पक्ष में हल होंगे। मनोकामना पूर्ण होगी।

मीन
दिन की शुरूआत आलस्य से होने से मन अस्थिर रहेगा।नेत्र व रक्त संबधी रोग की आशंका है।आर्थिक व व्यवहारिक कार्य में जोखिम लेने से बचें, जमानत लेने या देने से बचें,परिचित से धोखा मिल सकता है।उधार व्यवहार से बचें।कोर्ट कचहरी के कार्य सावधानी से करें। 

Tags: Horoscope

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News