नौका से पकड़ा 200 करोड़ रुपए का मादक पदार्थ
क्षेत्र में गश्त के लिए तैनात किया
तटरक्षक को एटीएस से इस नौका के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद तटरक्षक ने दो समुद्री पोत सी-408 और सी-454 को क्षेत्र में गश्त के लिए तैनात किया।
नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक और गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान की एक नौका को देश की समुद्री सीमा में पकड़ कर इससे 200 करोड़ रुपए मूल्य का 40 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया है। तटरक्षक को एटीएस से इस नौका के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद तटरक्षक ने दो समुद्री पोत सी-408 और सी-454 को क्षेत्र में गश्त के लिए तैनात किया। यह इलाका अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास है।
समुद्री पोत ने एक संदिग्ध पाकिस्तान की नौका को भारतीय सीमा में 5 समुद्री मील की दूरी पर देखा। नौका ने चुनौती दिए जाने पर संदिग्ध गतिविधी की। समुद्री पोत ने ऊंची लहरों का मुकाबला करते हुए नौका को रोक कर पकड़ लिया। नौका पर 6 लोग सवार थे।
Comment List