अशोक गहलोत ने रखा राहुल को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव

कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने समर्थन किया

अशोक गहलोत ने रखा राहुल को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव

कांग्रेस के नवनिवार्चित प्रदेश कांग्रेस सदस्यों की बैठक प्रदेश कार्यालय पर हुई। सबसे पहले-संगठन चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव अधिकारी राजेन्द्र सिंह कुम्पावत ने बैठक ली, जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रस्ताव रखा कि पीसीसी के प्रदेशाध्यक्ष और प्रदेश से एआईसीसी सदस्यों के चयन का अधिकार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया जाए।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव का कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने समर्थन किया है। कांग्रेस के नवनिवार्चित प्रदेश कांग्रेस सदस्यों की बैठक प्रदेश कार्यालय पर हुई। सबसे पहले-संगठन चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव अधिकारी राजेन्द्र सिंह कुम्पावत ने बैठक ली, जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रस्ताव रखा कि पीसीसी के प्रदेशाध्यक्ष और प्रदेश से एआईसीसी सदस्यों के चयन का अधिकार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया जाए। प्रस्ताव का प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने समर्थन और एआईसीसी सदस्य रघुवीर मीणा ने अनुमोदन किया। कांग्रेस के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर एआईसीसी में प्रस्तुत करने के लिए चुनाव अधिकारी राजेन्द्र सिंह कुम्पावत को दिया।

भारत जोड़ो यात्रा से देश एकता के सूत्र में बंध रहा : गहलोत
प्रदेश चुनाव अधिकारी की बैठक के बाद नवनिर्वाचित पीसीसी सदस्यों की बैठक को सम्बोधित करते मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बनकर पार्टी की कमान संभाले, जिस पर प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने समर्थन किया और सभी सदस्यों सहमति दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश एकता के सूत्र में बंध रहा है। सभी कांग्रेस के लोग विचारधारा के माध्यम से एक साथ है। विचारधारा के आधार पर सभी कांग्रेस के लोग एक है और कोई किसी गुट में बंटे हुए नहीं है। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाकर देश में कांग्रेस की वापसी का रास्ता बनाना है, जिन नेताओं की कांग्रेस के कारण पहचान बनी। ऐसे लोग संकट के समय पार्टी छोड़कर जा रहे है, जबकि पार्टी ही नहीं अब देश भी संकट में है। देश में जिस तरह का माहौल बना है। वह देशहित में नहीं है और लोकतंत्र पर प्रहार हो रहा है। पहले भी संकट आए है, लेकिन कांग्रेस पार्टी हमेशा मुश्किलों से उबर कर मजबूती के साथ वापस आई है। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत