आलिया भट्ट को मिला स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड
भारतीय सिनेमा में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित हुई आलिया
गैर-लाभकारी सामाजिक-सांस्कृतिक और शैक्षिक संगठन, प्रियदर्शनी अकादमी की 38वीं वर्षगांठ समारोह के दौरान आलिया को यह सम्मान दिया गया है।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में है। इस बीच आलिया को भारतीय सिनेमा में सराहनीय योगदान के लिए प्रियदर्शनी अकादमी ने स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया है।
गैर-लाभकारी सामाजिक-सांस्कृतिक और शैक्षिक संगठन, प्रियदर्शनी अकादमी की 38वीं वर्षगांठ समारोह के दौरान आलिया को यह सम्मान दिया गया है। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमे उन्होंने लिखा, ''स्मिता पाटिल मेमोरियल पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आभारी हूं। सभी को धन्यवाद।"
Related Posts
Post Comment
Latest News
न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
26 Apr 2024 20:21:30
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
Comment List