पटरी पर लौट रहा श्रीलंका का पर्यटन उद्योग
3 हफ्तों में लगभग 21 हजार पर्यटक आए
श्रीलंका पर्यटन विकास प्राधिकरण (एसएलटीडीए) द्वारा जारी किए गए अंतिम आंकड़ों से पता चला है कि इस अवधि में 21,068 अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों ने देश में प्रवेश किया।
कोलंबो। भीषण मंदी की के कारण का सुस्त पड़े श्रीलंका का पर्यटन उद्योग धीरे-धीर पटरी पर लौट रहा है। सितंबर के पहले 3 हफ्तों में लगभग 21 हजार पर्यटक इस द्वीप राष्ट्र में आए हैं। श्रीलंका पर्यटन विकास प्राधिकरण (एसएलटीडीए) द्वारा जारी किए गए अंतिम आंकड़ों से पता चला है कि इस अवधि में 21,068 अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों ने देश में प्रवेश किया। सितंबर के पहले सप्ताह में 7,182 पर्यटक आए जबकि दूसरे और तीसरे सप्ताह में क्रमश: 6,408 और 7,478 पर्यटक आए।
एसएलटीडीए के अनुसार सितंबर में आने वाले पर्यटकों में पहले 3 देशों में भारत (22 प्रतिशत), ब्रिटेन (9.5 प्रतिशत) और ऑस्ट्रेलिया (7.9 प्रतिशत) थे। इस साल 1 जनवरी से 21 सितंबर तक, श्रीलंका ने दुनिया भर से कुल 517,498 पर्यटकों का स्वागत किया। एसएलटीडीए के अध्यक्ष प्रियंथा फर्नांडो ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, प्रांतीय अर्थव्यवस्थाओं और ग्रामीण समुदायों ने देश के पर्यटन मॉडल में योगदान करते हुए बहुत लाभान्वित किया है।
Comment List