दीपावली पर नहीं मिल सकेगी यात्रियों को सुविधा
रोडवेज-जेसीटीएसएल के पास बसें नहीं
दीवाली पर लोगों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज प्रशासन हमेशा अतिरिक्त बसों का संचालन करता है, लेकिन इस बार रोडवेज के पास कुल 3000 ही बसें हैं। इनमें करीब 200 बसें ऑफ रूट रहती हैं। वहीं जेसीटीएसएल के पास वर्तमान में करीब 290 छोटी-बड़ी ही बसें हैं।
जयपुर। दीपावली पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर नहीं है। रोडवेज इस बार भी यात्रियों को सुविधा नहीं दे पाएगा। इसका मुख्य कारण बसों की कमी है। वहीं शहरी परिवहन सेवा जेसीटीएसएल के पास भी बसें नहीं होने के चलते यात्रियों को सुविधा नहीं मिल पाएगी। ट्रेनों में भी सीटें वेटिंग पर चल रही है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दीवाली पर लोगों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज प्रशासन हमेशा अतिरिक्त बसों का संचालन करता है, लेकिन इस बार रोडवेज के पास कुल 3000 ही बसें हैं। इनमें करीब 200 बसें ऑफ रूट रहती हैं। वहीं जेसीटीएसएल के पास वर्तमान में करीब 290 छोटी-बड़ी ही बसें हैं। इनमें से करीब 150 बसें अगले साल मार्च में कंडम हो जाएंगी।
हुडको ने किया लोन स्वीकृत
राजस्थान रोडवेज को हुडको की ओर से बसों की खरीद के लिए लोन भी स्वीकृत किया गया है, लेकिन अभी तक बसों की खरीद की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। वहीं रोडवेज ने बसों की संख्या कम होने के कारण कई रूटों पर बसों का संचालन भी बंद कर दिया है। ऐसे में दीवाली पर यात्रियों की सुविधा में कटौती होगी। दूसरी ओर त्योहारी सीजन में निजी बस संचालक भी यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List