रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस का नया पोस्टर रिलीज
23 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी फिल्म
इस पोस्टर में रणवीर सिंह अतरंगी अवतार में दिख रहे हैं। रणवीर दो अलग-अलग लुक में दिख रहे हैं। कॉमेडी ड्रामा फिल्म सर्कस में रणवीर ङ्क्षसह डबल रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में रणवीर के साथ पूजा हेगडे और जैकलीन फर्नांडीस भी नजर आने वाली हैं।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म सर्कस का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्मकार रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका है। फिल्म सर्कस का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में रणवीर सिंह अतरंगी अवतार में दिख रहे हैं। रणवीर दो अलग-अलग लुक में दिख रहे हैं। कॉमेडी ड्रामा फिल्म सर्कस में रणवीर ङ्क्षसह डबल रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में रणवीर के साथ पूजा हेगडे और जैकलीन फर्नांडीस भी नजर आने वाली हैं।
बताया जा रहा है कि सर्कस कॉमेडी फिल्म अंगूर की रीमेक है। यह फिल्म 23 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस होगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List