
गहलोत और पायलट दोनों कांग्रेस के ‘एसेट’ : राहुल
किसने क्या कहा, मैं इसमें नहीं जाना चाहता
गांधी अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान इंदौर के करीब बरौली में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने राजस्थान संकट के संदर्भ में कहा कि किसने किसी के बारे में क्या कहा, वे इस विषय में नहीं जाना चाहते। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान के दोनों नेता कांग्रेस के ‘एसेट’ हैं।
एजेंसी/इंदौर। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रहे विवाद को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि दोनों नेता पार्टी के ‘एसेट’ (पूंजी) हैं।
गांधी अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान इंदौर के करीब बरौली में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने राजस्थान संकट के संदर्भ में कहा कि किसने किसी के बारे में क्या कहा, वे इस विषय में नहीं जाना चाहते। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान के दोनों नेता कांग्रेस के ‘एसेट’ हैं। गांधी की यात्रा मध्यप्रदेश के बाद राजनीतिक हलचल का केंद्र बन रहे राजस्थान की सीमा में चार दिसंबर को प्रवेश करेगी। इस संदर्भ में पूछे गए सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि इन सभी चीजों का उनकी यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List