गुजरात में चुनाव में पानी की तरह पैसा बहा रही है भाजपा : गहलोत

सभी कांग्रेस लेकर आई

गुजरात में चुनाव में पानी की तरह पैसा बहा रही है भाजपा : गहलोत

प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के साथ भावनात्मक खेल खेलते है। बीजेपी गुजरात चुनाव में पानी की तरह पैसा बहा रही है। वैसे तो भाजपा बाद में ईडी पहले आती है।

जयपुर। गुजरात में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा कर रहे है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ गहलोत ने झालोद व वाघोड़िया में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। गहलोत ने कहा कि देश में बदलाव के लिए कांग्रेस को जीताना आवश्यक है। प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के साथ भावनात्मक खेल खेलते है। बीजेपी गुजरात चुनाव में पानी की तरह पैसा बहा रही है। वैसे तो भाजपा बाद में ईडी पहले आती है। मनरेगा आया गांवों में रोजगार मिल गया, शिक्षा का अधिकार मिल गया, यह सभी कांग्रेस लेकर आई। 

अगर गुजरात में भी राजस्थान का मॉडल होता, तो स्थिति सही हो जाती, आदिवासियों का सम्मान गांधी के समय से ही होता आ रहा है। देश में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई को लेकर भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे है। गुजरात के मोरबी में इतना बड़ा हादसा हुआ, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। गुजरात में इस बार परिवर्तन होगा और कांग्रेस सरकार बनाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि गुजरात में अत्याचार कम क्यों नहीं हो रहे है। देश में अमीरों की संपत्ति बढ़ रही है और गरीबों की कम हो रही है। केन्द्र ने गरीबों के लिए कोई काम नहीं किया।

Tags: ashok

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत