.jpg)
टीवी पर डेब्यू करेंगी बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा ने वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिक्की बहल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
मुबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा टीवी पर डेब्यू करने जा रही है। परिणीति चोपड़ा ने वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिक्की बहल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब वह टीवी पर डेब्यू करने जा रही है। परिणीति जल्द ही करण जौहर और मिथुन चक्रवर्ती के साथ एक शो में नजर आएंगी। इसकी जानकारी परिणीति ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।परिणीति ने इस ट्वीट में बताया कि वह कलर्स टीवी का शो हुनर बाज का हिस्सा बनने जा रही हैं।
परिणीति ने लिखा कि टीवी के लिए मेरा प्यार कितना है, ये मैं जानती हूं। मुझे लाइव ऑडियंस के साथ स्टेज पर जाना पसंद है। लोगों से मिलना और उनकी कहानियां सुनना अच्छा लगता है। अभी तक बस एक बढिय़ा शो का इंतजार था। मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं इस दुनिया के दिग्गजों करण और मिथुन दा के साथ जज टेबल का हिस्सा बनूंगी। दोनों के साथ जज बनने के लिए मैं काफी खुश हूं। उनके साथ मस्ती करने के अलावा उनसे काफी कुछ सीखने के लिए एक्साइटेड हूं। हमें बधाईयां दीजिए।
Post Comment
Latest News

Comment List