देश में बढ़ रही है आर्थिक असमानता : कांग्रेस

हर व्यक्ति पर एक लाख से ज्यादा कर्ज हो गया है

देश में बढ़ रही है आर्थिक असमानता : कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि देश में प्रति व्यक्ति आय कम हो रही है और महज 5 फीसदी लोगों का देश की 60 फ़ीसदी संपत्ति पर कब्जा हो गया है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार की आर्थिक नीतियां अरबपतियों की आय बढ़ाने और जनसामान्य की आय कम करने का काम कर रही है, जिससे देश में आर्थिक असमानता बढ़ रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि देश में प्रति व्यक्ति आय कम हो रही है और महज 5 फीसदी लोगों का देश की 60 फ़ीसदी संपत्ति पर कब्जा हो गया है। प्रवक्ता ने कहा कि मोदी ने जब सत्ता संभाली, तो देश में कर्ज 55 लाख करोड़ था, जो अब बढ़कर 155 लाख करोड़ रुपए हो गया है। 

पिछले 9 साल में कर्ज 2.5 गुना कैसे बढ़ा है। उनका कहना था कि देश के हर व्यक्ति पर एक लाख से ज्यादा कर्ज हो गया है, लेकिन उसका लाभी सभी को नहीं, बल्कि देश के 5 प्रतिशत अमीरों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश में सभी का विकास होना चाहिए था, लेकिन सरकार की नीतियों के कारण कुछ ही अरबपतियों को लाभ हो रहा है और उनकी संपत्ति तेजी से बढ़ रही है, जबकि संपत्ति उन लोगों की बढ़नी चाहिए थी, जो जीडीपी में योगदान दे रहे है, लेकिन उन लोगों पर कर्ज बढ़ रहा है।

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
प्रदेश भर में संचालित बाल वाहिनी अब और अधिक सुरक्षित होगी। इसके लिए परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने तैयारी...
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें
आप ने दिल्ली के लोगों से की जेल का जवाब वोट से देने की अपील
निर्माण की निर्धारित अवधि भी निकल चुकी
गुजरात से आत्महत्या करने कोटा पहुंचा बीटेक छात्र
जेईई-मेन में नीलकृष्ण आल इंडिया टॉपर, आल इंडिया टॉपर के साथ रैंक-2 पर दक्षेश संजय मिश्रा 
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में “द ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार 2024“ की तैयारियों के सम्बन्ध में आयोजित हुई बैठक