71वां मिस वर्ल्‍ड 2023 : भारत करेगा मेजबानी, ऑर्गेनाइजर बोले- भारत से हमें बड़ा लगाव

भारत करेगा दुनिया का बाहें खोलकर स्वागत

71वां  मिस वर्ल्‍ड 2023 : भारत करेगा मेजबानी,  ऑर्गेनाइजर बोले- भारत से हमें बड़ा लगाव

भारत को यह प्रतिष्ठित सम्‍मान देने का फैसला इसकी समृद्ध सांस्‍कृतिक धरोहर, विविधता को बढ़ावा देने के लिये इसकी प्रतिबद्धता और महिला सशक्तिकरण के लिये इसके जुनून को देखकर लिया गया है।

नई दिल्ली। मिस वर्ल्‍ड ऑर्गेनाइजेशन ने 71वीं मिस वर्ल्‍ड 2023 सौंदर्य प्रतियोगिता के लिये भारत को मेजबान देश के रूप में चुना है। भारत को यह प्रतिष्ठित सम्‍मान देने का फैसला इसकी समृद्ध सांस्‍कृतिक धरोहर, विविधता को बढ़ावा देने के लिये इसकी प्रतिबद्धता और महिला सशक्तिकरण के लिये इसके जुनून को देखकर लिया गया है। मिस वर्ल्‍ड कैरोलिना बीलॉस्‍का ने कहा कि भारत 71वें मिस वर्ल्‍ड के साथ खुली बाहों से दुनिया का स्‍वागत करने की तैयारी में है, जहाँ उसका आकर्षण, सुंदरता और प्रगतिशीलता नजर आयेगी। बदलाव लाने में महिलाओं की ताकत को सराहने में हमारा साथ दीजिये, क्‍योंकि हम मिलकर इस असाधारण यात्रा को शुरू करेंगे।

मिस वर्ल्‍ड ऑर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मोर्ले ने कहा कि 71वें मिस वर्ल्‍ड फाइनल के नये घर के तौर पर भारत की घोषणा करते हुए खुश हूँ। मैंने 30 साल से भी ज्‍यादा समय पहले, पहली बार इस बेहतरीन देश का दौरा किया था और तब से ही भारत के साथ मेरा बड़ा लगाव रहा है। हम आपकी अनूठी और विविधतापूर्ण संस्‍कृति, विश्‍व-स्‍तरीय आकर्षणों और मंत्रमुग्‍ध करने वाली जगहों को दुनिया के साथ साझा करने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। एक असाधारण मिस वर्ल्‍ड फेस्टिवल के लिये मिस वर्ल्‍ड लिमिटेड और पीएमई एंटरटेनमेंट मिलकर काम कर रहे हैं, 71वें और अब तक के सबसे शानदार मिस वर्ल्‍ड फाइनल में “इंक्रेडिबल इंडिया’’ के तहत 71वीं मिस वर्ल्‍ड 2023 अपनी एक माह की यात्रा में 130 नेशनल चैम्पियंस की उपलब्धियाँ दिखाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News