हमारे सभी भारतीय सुरक्षित देश वापस लौट आएंगे: CM गहलोत

भारतीय दूतावास जल्द से जल्द सभी विद्यार्थियों को वहां से निकालने का प्रयास कर रहा है।

हमारे सभी भारतीय सुरक्षित देश वापस लौट आएंगे: CM गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कल शाम को फोन पर बात होने के बाद यूक्रेन के कीव में भारतीय दूतावास के डिफेंस अटैची कोमोडोर संजय देशमुख ने वहां फंसे विद्यार्थियों से मुलाकात की।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कल शाम को फोन पर बात होने के बाद यूक्रेन के कीव में भारतीय दूतावास के डिफेंस अटैची कोमोडोर संजय देशमुख ने वहां फंसे विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने अवगत करवाया कि युद्ध के कारण परिवहन व्यवस्था बिगड़ी हुई है इसलिए इन विद्यार्थियों को निकालने में अतिरिक्त समय लग रहा है। भारतीय दूतावास जल्द से जल्द सभी विद्यार्थियों को वहां से निकालने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए ट्रेन के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। मैं आशा करता हूं कि हमारे सभी भारतीय सुरक्षित देश वापस लौट आएंगे।


कल देर रात यूक्रेन के खारकीव में फंसे अजमेर के किशोर गुरनानी से भी फोन पर बात हुई। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती इलाका होने के कारण वहां परिस्थितियां थोड़ी जटिल हैं पर वो अपने परिवार के साथ सकुशल हैं। आशा करता हूं कि श्री किशोर सपरिवार जल्दी ही भारत सुरक्षित लौटेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने दिया इस्तीफा, देश में नई सरकार का मार्ग प्रशस्त  हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने दिया इस्तीफा, देश में नई सरकार का मार्ग प्रशस्त 
सीपीटी के नौ सदस्यों की नियुक्ति हैती में संवैधानिक व्यवस्था बहाल करने की उम्मीद के साथ हुई है, जो सामूहिक...
प्रदेश में बढ़ने लगा गर्मी का असर, सूर्य ने दिखाने लगा रौद्र रूप
मोदी कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ को दे रहे हैं सांप्रदायिक रंग : जयराम
ठगों के मकड़जाल में उलझ रहे हैं लोग, कभी फर्जी पुलिस और ईडी बनकर तो कभी ट्रेडिंग के नाम पर ठगे लाखों रुपए 
दूसरे फेज की आधा दर्जन सीटों पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस का अधिक मतदान कराने का प्लान 
प्रदेश का सबसे ऊंचा बूथ शेरगांव, 119 मतदाता करेंगे मतदान
राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू, अशोक गहलोत ने डाला वोट, 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान