यूक्रेन पर रूस हमले पर अमेरिका और जापान ने दिखाई सख्ती: अमेरिका ने रूस के आठ उप रक्षा मंत्रियों सहित 11 लोगों पर लगाये प्रतिबंध, तो जापान ने 17 रूस नागरिकों पर लगायी पाबंदी

अमेरिका-जापान ने यह कार्रवाई यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान को लेकर की है।

यूक्रेन पर रूस हमले पर अमेरिका और जापान ने दिखाई सख्ती: अमेरिका ने रूस के आठ उप रक्षा मंत्रियों सहित 11 लोगों पर लगाये प्रतिबंध, तो जापान ने 17 रूस नागरिकों पर लगायी पाबंदी

वाशिंगटन। अमेरिका ने रूस के आठ रक्षा मंत्रियों के अलावा नेशनल गार्ड के निदेशक विक्टर जोलोटोव, सैन्य तकनीकी सहयोग के निदेशक दिमित्री शुगेव और रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के महानिदेशक अलेक्जेंडर मिखेव पर प्रतिबंध लगा दिये हैं। अमेरिका ने यह कार्रवाई यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान को लेकर की है। अमेरिका के विदेश विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसके बारे में जानकारी दी है। विदेश विभाग ने बताया है कि सूची में रूस के उप रक्षा मंत्रियों में एलेक्सी क्रिवोरुचको, तैमूर इवानोव, यूनुस-बेक इवकुरोव, दिमित्री बुल्गाकोव, यूरी सदोवेंको, निकोले पंकोव, रुस्लान त्सालिकोव और गेन्नेडी •ादिको शामिल हैं।

जापान ने 17 रूस नागरिकों पर लगायी पाबंदी
टोक्यो। यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान के मद्देनजर जापान ने 17 रूसी नागरिकों पर पाबंदी लगी दी है। जापान ने जिन रूसी नागरिकों को प्रतिबंधित किया है, उनमें रूसी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष गेन्नेडी जुगानोव, ड्यूमा के सांसदों, व्यवसायी विक्टर वेक्सेलबर्ग और उद्यमी यूरी कोवलचुक के रिश्तेदार शामिल हैं। जापान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि जुगानोव, कानून निर्माता लियोनिद कलाश्निकोव और अन्य लोगों की जापान  में संपत्ति को फ्रीज करने के इन लोगों के धन हस्तांतरण पर प्रतिबंध लगाया गया है।
इसके अलावा सूची में रेनोवा समूह के बोर्ड अध्यक्ष विक्टर वेक्सेलबर्ग और उद्यमी कोवलचुक के रिश्तेदार शामिल हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

करण जौहर की स्पाई कॉमेडी फिल्म में काम करेंगे आयुष्मान खुराना करण जौहर की स्पाई कॉमेडी फिल्म में काम करेंगे आयुष्मान खुराना
  बॉलीवुड में चर्चा है कि आयुष्मान खुराना ने अपनी अगली फिल्म के लिए फिल्मकार करण जौहर से हाथ मिलाया
पाकिस्तान ने मानवाधिकार उल्लंघनों पर अमेरिकी रिपोर्ट को किया खारिज 
फारुख अब्दुल्ला ने मोदी पर लगाया देश तोड़ने की कोशिश करने का आरोप
कोटा में 1200 किसानों पर 4.50 करोड़ का कर्जा
असर खबर का - डीसीएम ने कोटा-पटना एक्सप्रेस में खराब खाद्य सामग्री को कराया नष्ट
ईवीएम के वोट वीवीपैट की पर्चियों से मिलान, मतपत्रों से मतदान की याचिका खारिज
सेनेगल में बस का टायर फटा, 13 लोगों की मौत