सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, BJP का अखिलेश यादव पर तंज

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, BJP का अखिलेश यादव पर तंज

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को कोरोना का पहला टीका लगवाया। जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने मेदांता अस्पताल में वैक्सीन लगवाई। मुलायम के वैक्सीन लगाने के कुछ देर बाद उनकी फोटो सोशल मीडिया पर छा गई और उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ट्रोल होने लगे।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को कोरोना का पहला टीका लगवाया। जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने मेदांता अस्पताल में वैक्सीन लगवाई। मुलायम के वैक्सीन लगाने के कुछ देर बाद उनकी फोटो सोशल मीडिया पर छा गई और उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ट्रोल होने लगे। एक तरफ जहां लोगों ने लिखा कि अखिलेश यादव के पिता ने लगवा ली भाजपा वाली वैक्सीन। वहीं अधिकांश लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए लिखा कि पिता से सीख लेकर अखिलेश यादव भी वैक्सीन लगवाएं व अपने कार्यकर्ताओं से लगवाने के लिए आह्वान करें।

बीजेपी उत्तर प्रदेश के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया गया कि अगर अखिलेश यादव की मानें तो आज समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव जी ने 'भाजपा' की वैक्सीन लगवा ली। अब वो भाजपा का प्रचार कर रहे हैं या अपने पुत्र द्वारा फैलाए गए भ्रम को तोड़ रहे हैं, ये आप तय कर लीजिए। हां, वैक्सीन जरूर लगवाइए। यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट किया कि एक अच्छा संदेश। आशा करता हूं कि सपा के कार्यकर्ता एवं उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी अपनी पार्टी के संस्थापक से प्रेरणा लेंगे। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी स्वदेशी वैक्सीन लगवाने के लिए आपका धन्यवाद। आपके द्वारा वैक्सीन लगवाना इस बात का प्रमाण है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाई गई थी। इसके लिए उनको माफी मांगनी चाहिए।

गौरतलब है कि जब कोरोना वैक्सीन लगाने पर प्रधानमंत्री के आह्वान पर वैक्सीन जनता को समर्पित की गई तो अखिलेश यादव ने इसका विरोध करते हुए कहा था यह भाजपा की वैक्सीन है और वह इसे नहीं लगवा सकते। उनके इस बयान की काफी निंदा भी हुई थी। हालांकि, कुछ समय बाद अखिलेश यादव ने अपना बयान वापस लेते हुए कहा था कि वो पूर्ण परीक्षण होने के बाद ही कोरोना का टीका लगवाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News