जानिए किन-किन देशों में भी देखने को मिलती है होली की धूम

फाल्गुन मास की पूर्णिमा को भारत के होली का त्योहार मनाया जाता है।

जानिए किन-किन देशों में भी देखने को मिलती है होली की धूम

होली की शुरुआत बेशक भारत से हुई हो, लेकिन अब विदेशों में भी इस त्योहार की रौनक देखने को मिलती है।

 होली की शुरुआत बेशक भारत से हुई हो, लेकिन अब विदेशों में भी इस त्योहार की रौनक देखने को मिलती है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को भारत के होली का त्योहार मनाया जाता है। जो इस साल 18 मार्च को है ,लेकिन इसकी धूम कई हफ्तों पहले से ही शुरू हो जाती है। ब्रज में तो रंगों के अलावा फूलों और लड्डूओं की होली भी खेली जाती है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। होली का त्योहार एक.दूसरे के साथ रंग-अबीर खेलकर मनाया जाता है। इस त्योहार की रौनक का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि भारत ही नहीं, बल्कि बाहरी देशों में भी इस धूमधाम के साथ मनाया जाता है।


    नेपाल : भारत में मनाए जाने वाले ज्यादातर त्योहारों की रौनक नेपाल में भी देखने को मिलती है। होली को यहां फागु पुन्हि कहा जाता है। जिसकी शुरुआत महल में एक बांस का स्तंभ गाड़कर से की होती थी। ये पूरे सप्ताहभर चलता था। पहाड़ी इलाकों में होली भारत की होली से एक दिन पहले मनती है, जबकि तराई की होली भारत के साथ और बिल्कुल भारत जैसी ही मनाई जाती है।


    म्यांमार : म्यांमार में होली से मिलता-जुलता फेस्टिवल मेकांग मनाया जाता है। कहीं-कहीं इसे थिंगयान भी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे पर पानी की बौछार करते हैं और माना जाता है कि इससे सारे पाप धुल जाते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से पानी के अलावा रंगों से भी होली खेली जा रही है।


    मॉरिशस : समुद्री तटों और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर मॉरिशस में होली की शुरूआत बसंत पंचमी से ही हो जाती है और पूरे महीने चलती है। और तो और यहां होलिका दहन भी किया जाता है। इस समय यहां आने वाले पर्यटक भी होली के उत्सव का हिस्सा बनते हैं।

Read More राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  


    अफ्रीका : अफ्रीकी देशों में होलिका दहन जैसी परंपरा है जिसे ओमेना बोंगा कहते हैं। जिसमें आग जलाकर अन्न देवता का स्मरण  किया जाता है और रातभर लोग इस आग के चारों ओर लोग नाचते.गाते हैं।

Read More ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय के 14 वें ज्ञान दीक्षा महोत्सव में किरण बेदी ने छात्राओं को दी उपाधि


थाईलैंड : थाईलैंड में होली के त्योहार को सांग्क्रान कहते हैं। इस दिन लोग बौद्ध मठों में जाकर वहां से भिक्षुओं से आशीर्वाद लेते हैं और एक-दूसरे पर इत्र वाला पानी डालते हैं।-

Read More प्रदेश में तेज गर्मी का असर, जयपुर @ 38.6 डिग्री पहुंचा तापमान, 26 से बदलेगा मौसम

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का - डीसीएम ने कोटा-पटना एक्सप्रेस में खराब खाद्य सामग्री को कराया नष्ट असर खबर का - डीसीएम ने कोटा-पटना एक्सप्रेस में खराब खाद्य सामग्री को कराया नष्ट
नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद से ही रेलवे प्रशासन की ओर से लगातार चेकिंग और निगरानी रखी जा...
ईवीएम के वोट वीवीपैट की पर्चियों से मिलान, मतपत्रों से मतदान की याचिका खारिज
सेनेगल में बस का टायर फटा, 13 लोगों की मौत
पश्चिम एशिया में युद्ध के विस्तार का खतरा
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस की शुरुआत
राहुल गांधी ने की मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील 
दूसरे फेज में कांग्रेस आलाकमान के फैसलों की परीक्षा, दाव पर दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा