गैस सिलेंडर 50 रुपए महांगा
कीमतों के में फिर से बढ़ोतरी होना शुरू हो गया है
पेट्रोल-डीजल के साथ गैस की कीमतों के में फिर से बढ़ोतरी होना शुरू हो गया है। राजस्थान में पेट्रोल पर 88 पैसे और डीजल पर 83 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
जयपुर। पेट्रोल-डीजल के साथ गैस की कीमतों के में फिर से बढ़ोतरी होना शुरू हो गया है। राजस्थान में पेट्रोल पर 88 पैसे और डीजल पर 83 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। रसोई गैस 50 रुपए प्रति सिलेंडर महंगा हो गया है। राजस्थान गैस डिस्ट्रीब्यूर एसोसिएशन के महासचिव कार्तिकेय गौड ने बताया कि में पेट्रोल और डीजल के दाम आखिरी बार 124 दिन पहले बढ़े थे। रसोई गैस के दाम 6 अक्टूबर, 2021 को यानी 166 दिन पहले बढ़े थे।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल का भाव इस समयावधि के दौरान लगातार बढ़ता रहा लेकिन चर्चा थी कि पांच राज्यों में चुनावों के चलते दाम नहीं बढ़े। दूसरी ओर रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को दामों में हुई बढ़ोतरी का एक बड़ा कारण माना जा रहा है।
Comment List