चीन में शीत लहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
कुछ हिस्सों में तापमान के 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक गिरने के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से ठंड के मौसम के प्रति सावधानी बरतने की अपील की है और फसलों तथा जलीय उत्पादों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने का आह्वान किया है।
बीजिंग। चीन में सोमवार को शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया गया है। केंद्र के अनुसार सोमवार से गुरुवार तक चीन के अधिकांश हिस्सों में तापमान में आठ से 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। हुनान प्रांत, गुइ•ाहौ प्रांत और पूर्वोत्तर चीन के कुछ हिस्सों में तापमान के 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक गिरने के आसार हैं।
केंद्र ने लोगों से ठंड के मौसम के प्रति सावधानी बरतने की अपील की है और फसलों तथा जलीय उत्पादों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने का आह्वान किया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Jul 2024 19:30:36
रोडवेज चेयरमैन श्रेया गुहा ने कार्यकारी प्रबंधक (प्रशासन) और कार्यकारी प्रबंधक (यातायात) को नियमित मॉनिटरिंग और कार्रवाई के निर्देश दिए...
Comment List