इजरायल ने लेबनान में अस्थायी शरणार्थी शिविर पर किया हवाई हमला, 6 लोगों की मौत

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है

इजरायल ने लेबनान में अस्थायी शरणार्थी शिविर पर किया हवाई हमला, 6 लोगों की मौत
बचाव सेवाकर्मी ने कहा कि फिलहाल इस शिविर पर इजरायली हमले के बाद हम 6 शव बरामद करने और 15 घायलों को बचाने में सफल रहे हैं, जिनमें से कई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बेरूत। इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के वर्दानियेह बस्ती में एक अस्थायी शरणार्थी शिविर पर हवाई हमला किया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। बचाव सेवाकर्मी ने कहा कि फिलहाल इस शिविर पर इजरायली हमले के बाद हम 6 शव बरामद करने और 15 घायलों को बचाने में सफल रहे हैं, जिनमें से कई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खोज और बचाव अभियान जारी है, जिसमें कई दर्जन लोग शामिल हैं और जिस स्कूल की इमारत में शरणार्थी रहते थे, वह भारी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। एक अक्टूबर से इजरायल हवाई हमले जारी रखते हुए दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह बलों के खिलाफ अभियान चला रहा है। नुकसान होने के बावजूद हिजबुल्लाह इजरायली सैनिकों से लड़ रहा है और सीमा पार रॉकेट दाग रहा है। इजरायल का कहना है कि उसका मुख्य उद्देश्य गोलाबारी के कारण उत्तर पलायन कर गए 60 हजार निवासियों की वापस लाने की परिस्थितियां तैयार करना है।

Tags: attack

Post Comment

Comment List

Latest News

गहलोत का केंद्र-राज्य सरकार पर हमला, कहा- विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर गहलोत का केंद्र-राज्य सरकार पर हमला, कहा- विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर
जयपुर में आयोजित 33वें मथुरादास माथुर क्रिकेट अवॉर्ड समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र व राज्य...
राहुल गांधी ने पटना गोलीकांड के घायल छात्रों से की मुलाकात, पूछा- टूटे सपने और हड्डियां क्या सरकार लौटा सकती है?
अलवर: आभूषण की दुकान में चोरी का प्रयास विफल, खाली हाथ लौटे बदमाश
तेजस्वी यादव का महंगाई पर केंद्र सरकार पर हमला, बोले- खाद्य पदार्थों से गैस तक बढ़ी कीमतों ने बिगाड़ा आम लोगों का बजट
उदयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 साल से फरार पांच हजार का इनामी बदमाश गुजरात से गिरफ्तार, तकनीकी मदद से मिली सफलता
जातीय जनगणना को लेकर कमलेश्वर पटेल का केंद्र पर हमला, बोले- सरकार घोषणा के बावजूद मूल स्वरूप में लागू नहीं कर रही
ईरान के मिसाइल हमलों के जवाब में अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, तीन ईरानी तेल टैंकरों को किया निष्क्रिय