अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत : मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल, हजारों लोग घायल

मानवता के खिलाफ अपराध की श्रेणी में आता है

अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत : मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल, हजारों लोग घायल

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी प्रतिनिधि अमीर सईद इरावानी ने अमेरिका-इजरायल के हमलों में 1,332 नागरिकों की मौत और हजारों घायल होने की जानकारी दी। बच्चों और महिलाओं पर हमले, 20 से अधिक स्कूलों का नुकसान, 13 स्वास्थ्य सुविधाओं पर हमला – इसे युद्ध और मानवता के खिलाफ अपराध बताया।

संयुक्त राष्ट्र। ईरान के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि अमीर सईद इरावानी ने कहा है कि अमेरिका-इजरायल के हवाई हमलों में अब तक कम से कम 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल हुए हैं। इरावानी ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में ईरानी रेड क्रिसेंट सोसायटी के हवाले से बताया कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में 180 से अधिक बच्चों की मौत हुई है और 20 से अधिक स्कूलों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका-इजरायल ने ईरान में नागरिकों और नागरिक अवसंरचनाओं को जानबूझकर निशाना बनाया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे अपने सैन्य अभियानों में किसी भी तरह का संयम नहीं बरत रहे हैं।  उन्होंने कहा कि ईरानी शहरों पर अंधाधुंध हमले किए जा रहे हैं और घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्रों तथा महत्वपूर्ण नागरिक ढांचे को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। उनके अनुसार इस तरह का युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध की श्रेणी में आता है।

इरावानी ने कहा कि अब तक देश में 13 स्वास्थ्य सुविधाओं पर हमले किए गए हैं। गुरुवार को तेहरान और अन्य शहरों में कुछ खेल और मनोरंजन स्थलों को भी निशाना बनाया गया, जिसमें 18 महिला खिलाड़यिों की मौत हो गयी, जबकि लगभग 100 अन्य घायल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि इन हमलों का उद्देश्य नागरिकों में भय पैदा करना और अधिकतम विनाश करना है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और ारायल का यह दावा निराधार है कि उनके हमले केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहे हैं।

इरावानी ने कहा कि ईरान संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत अपने आत्मरक्षा के अधिकार का प्रयोग करता रहेगा और उसकी सैन्य प्रतिक्रिया कानूनी, आवश्यक और अनुपातिक है तथा केवल हमलावर पक्ष के सैन्य लक्ष्यों को ही निशाना बनाती है। उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन वह अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं करेगा और अपने लोगों, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान में नए सर्वोच्च नेता के चुनाव संबंधी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए इरावानी ने कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर में निहित आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के सिद्धांत का उल्लंघन है।

उन्होंने कहा कि ईरान किसी भी विदेशी शक्ति को अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं देगा। श्री इरावानी ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से अपील की है कि वे इस आक्रामकता और युद्ध अपराधों की निंदा करें और क्षेत्रीय तथा वैश्विक शांति के लिए खतरा बन रहे इस संघर्ष को रोकने के लिए कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को तुरंत, स्पष्ट और ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।

Read More महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह

 

Read More अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 

Read More खराब मौसम के कारण दार्जीलिंग रैली में नहीं पहुंच पाए अमित शाह: गोरखा मुद्दे पर साधा ममता सरकार पर निशाना, बोले-इस बार होगा परिवर्तन

 

 

Tags: attack

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल