जलदाय विभाग : प्रमुख शासन सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक, गर्मियों में जलापूर्ति में सुधार के दिए निर्देश

तैयारियों की समीक्षा की

जलदाय विभाग : प्रमुख शासन सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक, गर्मियों में जलापूर्ति में सुधार के दिए निर्देश

प्रमुख शासन सचिव हेमंत गेरा ने जलदाय विभाग की संभाग स्तरीय बैठक लेकर जल परियोजनाओं और गर्मी में पेयजल आपूर्ति की समीक्षा। अंतिम छोर तक प्रेशर से पानी पहुंचाने, लीकेज सुधारने और अवैध कनेक्शनों पर एफआईआर के निर्देश। जल जीवन मिशन परियोजनाएं समय पर पूरी करने पर जोर।

अजमेर। जलदाय विभाग के प्रमुख शासन सचिव हेमंत गेरा ने कलेक्ट्रेट के सभागार में विभाग के अधिकारियों की संभाग स्तरीय बैठक ली, जिसमें उन्होंने संभाग के विभिन्न जिलों में चल रही जल परियोजनाओं की प्रगति तथा गर्मी के मध्य नजर सुचारू जलापूर्ति को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि गर्मी में लोगों को पीने के पानी को लेकर कोई परेशानी ना हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। जलापूर्ति के दौरान इंजीनियर अपने अपने क्षेत्र में जाकर निरीक्षण करें। यह सुनिश्चित किया जाए की लाइन के अंतिम छोर पर बसे मकान में भी प्रेशर से पानी आ रहा है। मौके पर ही लोगों की पेयजल समस्या का निदान करें।

उन्होंने कहा कि अवैध जल कनेक्शन और बूस्टर चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। खास तौर पर अवैध जल कनेक्शन करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाए। प्रमुख शासन सचिव ने कहां की लीकेज लाइनों को तुरंत दुरुस्त करें, जिससे कि लोगों को प्रेशर से पानी मिल सके। इस अवसर पर उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत चल रही जल परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को निश्चित समय अवधि में इन्हें पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता रामचंद्र, अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार, अधिशासी अभियंता सुनील बाकलीवाल, निशा मीना, मनोज शर्मा, सहित संभाग के विभिन्न जिलों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी की अपील का असर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ट्रेन से बीकानेर दौरे पर रवाना, आमजन को ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत का दिया संदेश पीएम मोदी की अपील का असर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ट्रेन से बीकानेर दौरे पर रवाना, आमजन को ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत का दिया संदेश
मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण, पेट्रोल-डीजल की बचत और सार्वजनिक परिवहन के अधिकाधिक उपयोग की अपील का असर अब भाजपा नेताओं...
भारत दौरे पर मार्को रुबियो: पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, बोले-ईरान के साथ समझौता अब भी संभव, 'काफी मज़बूत' प्रस्ताव मेज़ पर 
स्कूली जीवन अंधकारमय : राज्य के 41 हजार से अधिक विद्यालयों में मरम्मत की दरकार, 153 स्कूल मंदिरों-धर्मशालाओं में संचालित
पति की हत्या की साजिश नाकाम, गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता
समान नागरिक संहिता से आदिवासी समुदाय को कोई नुकसान नहीं, हर व्यक्ति को आत्म-सम्मान के साथ जीने का अधिकार : अमित शाह
जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी, विमान में अफरा-तफरी का माहौल
14.50 लाख की अवैध शराब बरामद : कार्रवाई में पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार