ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित, जीन थैरेपी से आंखों की जन्मजात बीमारियों का इलाज संभव

बच्चों में होने वाले जन्मजात अंधेपन के कई मामलों में जीन थैरेपी के बेहतर परिणाम

ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित, जीन थैरेपी से आंखों की जन्मजात बीमारियों का इलाज संभव

एआईओसी-2026 कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञों ने बताया कि जीन थैरेपी से रेटिनाइटिस पिगमेंटोसा जैसी आनुवंशिक आंखों की बीमारियों का इलाज संभव। जेईसीसी में चार दिवसीय सम्मेलन के दूसरे दिन 80 से अधिक वैज्ञानिक सत्र। विशेषज्ञों ने मोतियाबिंद सर्जरी में फेम्टोसेकंड लेजर तकनीक को अधिक सटीक और सुरक्षित।

जयपुर। कुछ आंखों की बीमारियां ऐसी होती हैं, जो माता-पिता से बच्चों में जीन के माध्यम से पहुंचती हैं। रेटिनाइटिस पिगमेंटोसा जैसी बीमारियों में रेटिना की कोशिकाएं धीरे-धीरे खराब हो जाती हैं और व्यक्ति की दृष्टि कम होती चली जाती है।

अब जीन थैरेपी से इनका कारगर इलाज संभव है। जेईसीसी में आयोजित चार दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस एआईओसी-2026 के दूसरे दिन एक्सपर्ट्स ने इलाज की नवीनतम तकनीकों के बारे में बताया। कॉन्फ्रेंस के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ. मुकेश शर्मा ने जानकारी दी कि ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी की ओर से आयोजित इस कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन ऑप्थॉल्मोलॉजी क्विज में विजेताओं को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 80 से अधिक साइंटिफिक सेशन आयोजित हुए, जिसमें डॉक्टर्स ने अपने रिसर्च और जटिल केसों के बारे में बताया। ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. वीरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि दूसरे कई विषयों पर पैनल डिस्कशन हुए।

फेम्टोसेकंड लेजर से मोतियाबिंद की अधिक सटीक सर्जरी :

डॉ. नम्रता शर्मा ने बताया कि मोतियाबिंद के ऑपरेशन में अब फेम्टोसेकंड लेजर तकनीक का उपयोग होने लगा है। इसमें सर्जरी के कुछ महत्वपूर्ण चरण बहुत तेज और सटीक लेजर किरणों की मदद से किए जाते हैं।

Read More परिवहन निरीक्षक को धमकाने पर बस चालक-परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज

जीन थेरेपी से अंधेपन का इलाज :

Read More जयपुर में ओवरलोड वाहनों पर बड़ा एक्शन : 30 वाहन जब्त, लाइसेंस निलंबन की तैयारी

प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जीवन सिंह तितियाल ने बताया कि भारत में रेटिनाइटिस पिगमेंटोसाश यानी आरपी की दर वैश्विक औसत से काफी अधिक है। आरपीई 65 जीन के कारण होने वाली बीमारी में जीन थैरेपी कारगर है। जीन थेरेपी में वैज्ञानिक खराब जीन की जगह सही जीन को आंख की कोशिकाओं तक पहुंचाते हैं। इसके लिए विशेष प्रकार के वायरस का उपयोग किया जाता है जो केवल जीन को कोशिका तक पहुंचाने का काम करता है। सही जीन मिलने पर कुछ कोशिकाएं फिर से काम करना शुरू कर देती हैं और मरीजों की दृष्टि में सुधार हो सकता है। 

Read More गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर रुकी जोधपुर–दिल्ली कैंट वंदे भारत, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी.

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत