मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की शुरुआत की, भजन लाल शर्मा ने कहा- समृद्ध गाँव से ही बनेगा समृद्ध राजस्थान

पहल के तहत बुनियादी सुविधाओं का विस्तार

मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की शुरुआत की, भजन लाल शर्मा ने कहा- समृद्ध गाँव से ही बनेगा समृद्ध राजस्थान

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा है कि प्रदेश के समग्र विकास की नींव गाँवों की समृद्धि पर आधारित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब गाँव विकसित होंगे, तभी राजस्थान वास्तविक रूप से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकेगा।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा है कि प्रदेश के समग्र विकास की नींव गाँवों की समृद्धि पर आधारित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब गाँव विकसित होंगे, तभी राजस्थान वास्तविक रूप से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के गाँवों और ढाणियों के सर्वांगीण एवं संतुलित विकास के लिए राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान’ की शुरुआत की है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक गाँव और शहरी वार्ड को विकास की नई गति, नई दिशा और मजबूत आधार प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करना और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों के बीच विकास का संतुलन स्थापित करना प्राथमिकता में शामिल है। सरकार का लक्ष्य है कि हर गाँव और वार्ड को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जाए, जिससे प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को प्रभावी रूप से लागू करते हुए आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाया जाए और विकास योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाए।

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल