जयपुर में ओवरलोड वाहनों पर बड़ा एक्शन : 30 वाहन जब्त, लाइसेंस निलंबन की तैयारी

अभियान से करीब 20 लाख रुपये राजस्व प्राप्त होने की संभावना

जयपुर में ओवरलोड वाहनों पर बड़ा एक्शन : 30 वाहन जब्त, लाइसेंस निलंबन की तैयारी

जयपुर में परिवहन विभाग का सख्त एक्शन, आरटीओ द्वितीय धर्मेंद्र कुमार की टीम ने महला-जोबनेर-नावा-कुचामन मार्ग पर रातभर छापा मारकर नमक, पत्थर व पाउडर से लदे 30 ओवरलोड वाहन जब्त किए। कई चालक फरार मिले। करीब 20 लाख राजस्व संभावित। अब लाइसेंस व परमिट निलंबन की तैयारी, 31 मार्च तक अभियान जारी रहेगा। अवैध मॉडिफिकेशन पर भी होगी कड़ी कार्रवाई

जयपुर। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देश पर जयपुर आरटीओ द्वितीय धर्मेंद्र कुमार की टीम ने जयपुर से महला, जोबनेर, नावा और कुचामन मार्ग पर विशेष छापेमार अभियान चलाया। इस सघन कार्रवाई के दौरान नमक, पत्थर और पाउडर से भरे कुल 30 ओवरलोड वाहनों को जब्त किया गया। जांच में कई वाहनों पर कर बकाया भी पाया गया, जिन्हें नियमानुसार जब्त कर जोबनेर थाना सहित विभिन्न थानों में सुपुर्द किया गया। यह अभियान रात 8 बजे से सुबह 9 बजे तक लगातार चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कई चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए, जिन्हें जीपीएस मैकेनिक और आरक्षित प्रशिक्षित चालकों की मदद से सुरक्षित रूप से जब्त किया गया। इस विशेष अभियान से करीब 20 लाख रुपये राजस्व प्राप्त होने की संभावना है।

अब ओवरलोडिंग करते पाए गए चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे और संबंधित वाहनों के परमिट निलंबन के लिए नोटिस जारी होंगे। साथ ही अवैध मॉडिफिकेशन वाले वाहनों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी। वरिष्ठ परिवहन निरीक्षक राजेश चौधरी के अनुसार 31 मार्च तक यह अभियान जारी रहेगा। विभाग ने वाहन संचालकों से निर्धारित भार सीमा का पालन करने की अपील की है।

Tags: vehicles

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण