साल की पहली लोक अदालत आज : मुकदमों का होगा निस्तारण, 480 बेंच गठित

पीठ में 950 मुकदमों को सूचीबद्ध किया

साल की पहली लोक अदालत आज : मुकदमों का होगा निस्तारण, 480 बेंच गठित

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वर्ष 2026 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को आयोजित होगी। मुकदमों के त्वरित निस्तारण के लिए हाईकोर्ट सहित अधीनस्थ अदालतों में 480 बेंच बनाई गई हैं, जिनमें अब तक 10.23 लाख प्रकरण सूचीबद्ध हैं। जयपुर पीठ में एक्टिंग सीजे एसपी शर्मा और जोधपुर पीठ में जस्टिस पीएस भाटी लोक अदालत का शुभारंभ करेंगे।

 जयपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से साल 2026 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। लोक अदालत में मुकदमों का निस्तारण करने के लिए हाईकोर्ट सहित सभी अधीनस्थ अदालतों में कुल 480 बेंच गठित की गई हैं। वहीं इनमें अभी तक 10.23 लाख प्रकरण सूचीबद्ध किए जा चुके हैं। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव हरिओम अत्री ने बताया कि लोक अदालत का शुभारंभ सुबह दस बजे जयपुर पीठ में प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष एक्टिंग सीजे एसपी शर्मा करेंगे।

इसी तरह जोधपुर पीठ में लोक अदालत का शुभारंभ हाईकोर्ट विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष जस्टिस पीएस भाटी करेंगे। लोक अदालत में मुकदमों का निस्तारण करने के लिए हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ और जयपुर पीठ में तीन-तीन बैंच स्थापित की गई हैं। जिसमें हाईकोर्ट के सिटिंग जज प्रकरण सुनेंगे। इसके लिए जोधपुर मुख्यपीठ में 2103 प्रकरण और जयपुर पीठ में 950 मुकदमों को सूचीबद्ध किया गया है।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ