पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बड़ी बहन विमला देवी का निधन

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बड़ी बहन विमला देवी का निधन

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बड़ी बहन विमला देवी का जोधपुर में निधन हो गया। वे 98 वर्ष की थी।

जोधपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बड़ी बहन विमला देवी का जोधपुर में निधन हो गया। वे 98 वर्ष की थी। विमला देवी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। अंतिम संस्कार बुधवार को मंडोर स्वर्गाश्रम में सुबह 10 बजे किया जाएगा। गहलोत भी बुधवार सुबह ही जोधपुर पहुंचेंगे। गहलोत अपनी बड़ी बहन के काफी करीब थे। वे जब भी चुनाव के लिए नामांकन भरते पहले अपनी बड़ी बहन से आशीर्वाद लेते। यही नहीं हर जीत के बाद भी अपनी बड़ी बहन के यहां जरूर आते। विमला देवी के निधन पर प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट सहित कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया है। 

बड़ी बहन की कमी हमेशा खलती रहेगी : गहलोत
गहलोत ने अपनी बड़ी बहन के साथ फोटो साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि बड़ी बहन विमला देवी कच्छावा का हमारे बीच से जाना मेरे लिए हमेशा के लिए एक रिक्त स्थान छोड़ गया है। बाईजी मेरे लिए मां के समान थीं। उनकी कमी मेरे जीवन में हमेशा खलती रहेगी। अपने 98 वर्ष के जीवन में उन्होंने सभी को बेहद स्नेह और आशीर्वाद दिया। गहलोत ने अपनी बहन को अंतिम प्रणाम बाईजी कहकर याद किया। 

सीएम ने जताई संवेदना : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बहन विमला देवी के देवलोकगमन पर संवदेना जताते हुए कहा कि यह दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवदेनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है।  
---

Post Comment

Comment List

Latest News

गर्मियों में 150 मिलियन यूनिट बढ़ता है सोलर एनर्जी उत्पादन, नए प्लांट लगाएगी सरकार गर्मियों में 150 मिलियन यूनिट बढ़ता है सोलर एनर्जी उत्पादन, नए प्लांट लगाएगी सरकार
प्रदेश में गर्मियों में बिजली संकट शुरू होते ही राज्य सरकार ने सोलर एनर्जी उत्पादन पर अपना फोकस तेज कर...
शुद्ध सोना 150 रुपए सस्ता, चांदी स्थिर
पंचायत चुनावों से पहले नए जिलों में प्रमुख-प्रधान के रिकॉर्ड का आंकलन शुरू
कई सीटों पर कांग्रेस विधायकों की परीक्षा, छह सीटों के परिणाम से पायलट की साख जुड़ी
एलन कोचिंग छात्र आत्महत्या मामला - पिता व दादा बोले: कोचिंग संस्थान ने किया गुमराह, वसूली पूरी फीस फिर भी नहीं मिली सुविधाएं
बिना फायर एनओसी मैरिज गार्डनों में गूंज रहीं शहनाइयां
Stock Market : ब्याज दर में कटौती की उम्मीद में चढ़ा बाजार