Loksabha Election 2024 Dates: कल दोपहर 3 बजे होगा लोकसभा चुनाव का एलान

चुनाव आयोग कल दोपहर 3 बजे चुनाव की घोषणा करेगा

Loksabha Election 2024 Dates: कल दोपहर 3 बजे होगा लोकसभा चुनाव का एलान

लोकसभा के साथ-साथ कुछ राज्यों में भी चुनाव होंगे। इलेक्शन की घोषणा के साथ ही देश भर में आचार संहिता भी लग जाएगी।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 का एलान 16 फरवरी को होगा। चुनाव आयोग कल दोपहर 3 बजे चुनाव की घोषणा करेगा। आयोग ने आज सुबह ही दिल्ली में एक बैठक की थी। दो नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के बाद यह आयोग की पहली बैठक थी। लोकसभा के साथ-साथ कुछ राज्यों में भी चुनाव होंगे। इलेक्शन की घोषणा के साथ ही देश भर में आचार संहिता भी लग जाएगी। लोकसभा चुनाव के एलान को चुनाव आयोग के सोशल मीडिया हैंडल्स पर देखा जा सकेगा। चुनाव के आठ चरणों में होने की संभावना जताई जा रही है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव की घोषणा 10 मार्च 2019 को की गई थी। 11 अप्रैल से वोटिंग शुरु हुई थी। चुनाव 7 चरणों में हुआ था। 2024 का मुकाबला NDA और INDIA के बीच होगा। 

16 जून को वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। इससे पहले नई लोकसभा का गठन करना होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News