इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा सार्वजनिक होने के बाद भाजपा की लूट देश के सामने आई-गहलोत

इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा सार्वजनिक होने के बाद भाजपा की लूट देश के सामने आई-गहलोत

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाते हुए कहा है कि इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा सार्वजनिक होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा मचाई गई लूट देश के सामने आ गई है।

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाते हुए कहा है कि इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा सार्वजनिक होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा मचाई गई लूट देश के सामने आ गई है।

गहलोत ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से यह बात कही। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी से तो ऐसा लगता है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भाजपा का एक्सटोर्सन डिपार्टमेंट बनकर रह गया है। जिन कंपनियों पर केन्द्रीय एजेंसियों ने छापे मारे, उन्होंने ही भाजपा को इलेक्टोरल बॉन्ड से चंदा दिया और उन पर चल रही कार्रवाई रुक गईं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सट्टेबाजी, जुआ आदि का काम करने वाली कंपनियों तक से चंदा लिया है। यह ही भाजपा के चरित्र का सत्यापन है। कांग्रेस शुरू से कह रही थी कि इलेक्टोरल बॉन्ड देश का सबसे बड़ा घोटाला है। अब यह देश के सामने आ गया है कि भाजपा देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है जिसने भ्रष्टाचार का सरकारीकरण कर दिया है। ऐसा पहली बार देखा गया है कि जो कंपनियां घाटे में चल रही हैं वो भी करोड़ों का चंदा भाजपा को दे रही हैं।

गहलोत ने कहा कि भाजपा के दबाव में मीडिया भी इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं दिखा रही है। यह एक लोकतंत्र में उचित नहीं है कि जनता को सच्चाई ही ना बताई जाए और गुमराह किया जाए। भाजपा का यह भ्रष्टाचार अब कैसे भी नहीं छिप सकता है।

Read More मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत

Post Comment

Comment List

Latest News