आरसीए अध्यक्ष का चुनाव 8 अप्रैल को

35 सदस्य डालेंगे वोट

आरसीए अध्यक्ष का चुनाव 8 अप्रैल को

पराक्रम का सूची में नाम नहीं, सुनील अरोड़ा होंगे चुनाव अधिकारी

जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का चुनाव 8 अप्रैल को होगा। आरसीए सचिव भवानी सामोता ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त रहे सुनील अरोड़ा को इस चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है, जबकि टीआर मीणा सहायक चुनाव अधिकारी होंगे।  आरसीए सचिव ने वोटर लिस्ट और चुनाव लड़ने के योग्य उम्मीदवारों की सूची भी जारी की लेकिन आश्चर्यजनक रूप से चूरू जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के रूप में सूची में पराक्रम सिंह राठौड़ का नाम नहीं है। भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ के बेटे पराक्रम को हाल ही चूरू जिला संघ के चुनाव में अध्यक्ष चुना गया था लेकिन आरसीए ने इसे मान्यता नहीं दी।

35 सदस्य डालेंगे वोट
आरसीए सचिव द्वारा घोषित वोटर लिस्ट में 35 लोगों को शामिल किया गया है। इनमें 32 जिला संघों के सचिव हैं, जबकि जयपुर जिले का वोट एडहॉक कमेटी के कन्वीनर अखिलेश मित्तल डालेंगे। दो पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गगन खोड़ा और पंकज सिंह को वोटर हैं। 

धनंजय हैं कार्यकारी अध्यक्ष
आरसीए अध्यक्ष पद से वैभव गहलोत के इस्तीफे के बाद नौ मार्च को नागौर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष धनंजय सिंह को आरसीए का कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया था। आरसीए की उस बैठक में 33 में से 21 जिला संघों की मौजूदगी का दावा किया गया था। धनंजय सिंह राज्य के चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के बेटे हैं।

पराक्रम के नाम पर ये है विवाद
चूरू जिला क्रिकेट संघ के चुनाव में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पर्यवेक्षक के रूप में आरसीए के उपाध्यक्ष शक्ति सिंह राठौड़ पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे लेकिन उनकी नियुक्ति आरसीए अध्यक्ष द्वारा की गई थी। नियमानुसार जिला संघ के चुनाव में पर्यवेक्षक की नियुक्ति आरसीए सचिव द्वारा की जाती है। 

Read More न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया

Post Comment

Comment List

Latest News

आधे नाले भी नहीं हुए साफ, ग्रेटर महापौर ने दिखाई सख्ती आधे नाले भी नहीं हुए साफ, ग्रेटर महापौर ने दिखाई सख्ती
अधिकारियों ने बताया कि निगम ग्रेटर में 250 नालों की सफाई कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा जिसमें से...
अनंतनाग सीट पर चुनाव तिथि पुनर्निर्धारण की मांग को लेकर महबूबा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
अमेरिका ने भारत की तीन कंपनियों पर लगाया बैन, ईरान की मदद पर बौखलाया
शहर में बीचों-बीच खूबसूरत जंगल, देखकर विश्वास नहीं होता : द्रविड़
छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा पकड़ा, शैक्षणिक संस्थानों को किया ब्लैकलिस्टेड
न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश