बिहार में भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, 4 सांसद बेटिकट

पूर्व विधायक शिवेश राम को उम्मीदवार बनाया गया है

बिहार में भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, 4 सांसद बेटिकट

शिवहर सीट राजग के घटक दल जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के कोटे में जाने के कारण भाजपा की रमा देवी पहले ही बेटिकट हो चुकी हैं। 

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख घटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव में चार सांसदों को बेटिकट कर दिया है, जिससे तीन सांसदों के हैट्रिक लगाने का सपना अधूरा रहा गया। बिहार के लिए भाजपा ने अपने सभी 17 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सूची में तीन सांसदों का टिकट कट गया है। भाजपा ने बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के बदले पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। मुजफ्फरपुर से अजय निषाद के बदले राजभूषण निषाद को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, सासाराम (सु) से छेदी पासवान के बदले पूर्व विधायक शिवेश राम को उम्मीदवार बनाया गया है। शिवहर सीट राजग के घटक दल जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के कोटे में जाने के कारण भाजपा की रमा देवी पहले ही बेटिकट हो चुकी हैं। 

अजय मुजफ्फरपुर संसदीय सीट से वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में लगातार दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में राजभूषण निषाद भाजपा प्रत्याशी अजय निषाद के प्रतिद्वंद्वी के रूप में विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के उम्मीदवार थे। राज भूषण निषाद हाल ही में वीआईपी छोड़कर भाजपा में शामिल हुये थे। मुजफ्फरपुर से राज भूषण निषाद के भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने के बाद अजय निषाद का इस सीट से हैट्रिक लगाने सपना अधूरा हो गया है। इसी तरह बक्सर से सांसद और केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री रहे अश्विनी चौबे का टिकट इस बार कट गया है। बक्सर संसदीय सीट से पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी को चुनाव मैदान में उतारा गया है। अश्निनी चौबे ने लगातार दो बार वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में बक्सर संसदीय सीट पर भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुये हैं। इस बार बक्सर से भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर अश्विनी चौबे की हैट्रिक लगाने की मंशा अधूरी रह गयी।

वर्ष 2024 के लोकसभा रण में सासाराम (सु) सीट से भाजपा सांसद छेदी पासवान बेटिकट कर दिये गये हैं। छेदी पासवान ने चार बार सासराम संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व किया है। वर्ष 1989 और वर्ष 1991 में छेदी पासवान सासाराम सीट पर जनता दल के टिकट पर निर्वाचित हुये। छेदी पासवान ने वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में भी भाजपा के टिकट पर सासाराम सीट से जीत हासिल की। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर छेदी पासवान भी हैट्रिक लगाने से चूक गये। शिवहर सीट से भाजपा ने सासंद रमा देवी का भी टिकट काट दिया है। शिवहर से जदयू के टिकट पर पूर्व सांसद लवली आनंद चुनावी समर में उतरी हैं। रमा देवी भाजपा के टिकट पर लगातार तीन बार वर्ष 2009, वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में निर्वाचित हुयी हैं।

 

Read More अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

आधे नाले भी नहीं हुए साफ, ग्रेटर महापौर ने दिखाई सख्ती आधे नाले भी नहीं हुए साफ, ग्रेटर महापौर ने दिखाई सख्ती
अधिकारियों ने बताया कि निगम ग्रेटर में 250 नालों की सफाई कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा जिसमें से...
अनंतनाग सीट पर चुनाव तिथि पुनर्निर्धारण की मांग को लेकर महबूबा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
अमेरिका ने भारत की तीन कंपनियों पर लगाया बैन, ईरान की मदद पर बौखलाया
शहर में बीचों-बीच खूबसूरत जंगल, देखकर विश्वास नहीं होता : द्रविड़
छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा पकड़ा, शैक्षणिक संस्थानों को किया ब्लैकलिस्टेड
न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश