कोटा में तीन बच्चे नदी में और सावर में दो तालाब में डूबे 

कोटा में तीन बच्चे नदी में और सावर में दो तालाब में डूबे 
होली की खुशियों पर उस समय ग्रहण लग गया जब प्रदेश में दो अलग-अलग हादसों में पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

बपावर कलां/सावर। होली की खुशियों पर उस समय ग्रहण लग गया जब प्रदेश में दो अलग-अलग हादसों में पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई। कोटा के बपावर कलां में होली खेलने के बाद नदी में नहाने उतरे सगे भाई-बहन सहित तीन बच्चे काल का ग्रास बने और कोटा के बपावर थाना क्षेत्र के उमरदा गांव में नदी में नहाने गए दो सगे भाई वह एक बहन की नदी में डूबने से मौत हो गई।  बपावर के उमरदा गांव का रहने वाला लखन (11), वंशिका (8) तथा अभिषेक (14) होली खेलने के बाद नदी पर नहाने गए।  नदी  किनारे पर चप्पल व कपड़े मिलने से बच्चों के डूबने का पता लगा। ग्रामीणों ने तलाश शुरू कर दी और एक घंटे की मशक्कत के बाद सबको बाहर निकाला गया।  इसी प्रकार केकड़ी के सावर कस्बे में तालाब के किनारे खेलते समय दो स्कूली बच्चों जीसान शेख (15) और मोहम्मद तालिब (17) की डूबने से मौत हो गई। दोनों अपनी गेंद लेने तालाब में गए थे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पुष्कर में आस्था का चरम : घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, मटका दौड़ में देसी-विदेशी महिलाओं ने दिखाया दमखम पुष्कर में आस्था का चरम : घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, मटका दौड़ में देसी-विदेशी महिलाओं ने दिखाया दमखम
पुष्कर मेले में पंचतीर्थ स्नान के तीसरे दिन हजारों श्रद्धालुओं ने सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। ब्रह्म चौदस पर...
बनीपार्क में राज्य पुरस्कार गाइड-रेंजर शिविर संपन्न, 293 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
भारत पहुंचे नेपाल के पीएम बालेन शाह, राष्ट्रपति भवन में मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत
राज काज में क्या है खास, जानें 
बिसलेरी को बड़ी राहत! दूसरी जांच में पानी के सैंपल पास, पहले FSSAI ने बताया था असुरक्षित
वारंट बढ़ते गए, पुलिस पीछे रह गई : राजस्थान में 1.65 लाख स्थाई वारंटी पुलिस की पकड़ से दूर
जानिए, राजस्थान विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों में मतदाताओं का मिजाज