कांग्रेस ने बनाए 5 पांच कार्यकारी जिलाध्यक्ष 

चुनावों में जातिगत समीकरण साधने के लिए यह नियुक्तियां की गई हैं

कांग्रेस ने बनाए 5 पांच कार्यकारी जिलाध्यक्ष 

बाड़मेर में जाट वर्ग के उम्मेदाराम बेनीवाल को लोकसभा प्रत्याशी बनाने के बाद कांग्रेस ने अल्पसंख्यक और दलित वर्ग को संगठन में तवज्जो देने का सियासी संदेश दिया है।

जयपुर। लोकसभा चुनाव के बीच प्रदेश कांग्रेस ने चार जिलों में पांच कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। बाड़मेर जिले में दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने झुंझुनू में खलील अली, बाड़मेर में गफूर खान और गोपाराम मेघवाल, जयपुर देहात में राजेन्द्र यादव और नागौर में हनुमान राम बागड़ा को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया है। लोकसभा चुनावों में जातिगत समीकरण साधने के लिए यह नियुक्तियां की गई हैं। 

बाड़मेर में जाट वर्ग के उम्मेदाराम बेनीवाल को लोकसभा प्रत्याशी बनाने के बाद कांग्रेस ने अल्पसंख्यक और दलित वर्ग को संगठन में तवज्जो देने का सियासी संदेश दिया है। जयपुर देहात में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव के भाजपा में शामिल होने के बाद पद खाली था। अब पीसीसी सचिव राजेन्द्र यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर यादव समाज को जोड़े रखने का कोशिश की गई है। झुंझुनूं में भी अल्पसंख्यक वर्ग से जिलाध्यक्ष नियुक्त कर समीकरण साधने और नागौर में हनुमान राम बागड़ा को नियुक्त कर सामान्य वर्ग को जोडने का प्रयास किया गया है।

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश भाजपा नेता अब दूसरे राज्यों में भाजपा की जीत में जुटे प्रदेश भाजपा नेता अब दूसरे राज्यों में भाजपा की जीत में जुटे
राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को उड़ीसा भेजा गया है। वह रविवार को वहां के लिए रवाना हो...
मोदी का नेहा हत्याकांड के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला, कानून-व्यवस्था में विफलता के लिए सत्तारूढ़ पार्टी की आलोचना की 
पीसीसी में पसरा सन्नाटा, कांग्रेस नेता जिलों में व्यस्त
रोडवेज के डिपो में पकड़ा डीजल चोर गिरोह
सूखा राहत आवंटन को लेकर कर्नाटक फिर जाएगा सुप्रीम कोर्ट : सुरजेवाला
जातिगत समीकरणों ने बदली चुनावी हवा, जीत के मार्जिन पर पड़ेगा असर
केन्या में बाढ़ से अब तक 76 लोगों की मौत, 19 लापता