कांग्रेस ज्यादातर सीटों पर जीत के लिए है आश्वस्त, दूसरे फेज में भाजपा की हालत होगी खराब : गुर्जर
कांग्रेस सभी सीटों पर मजबूत स्थिति में है
लोकसभा क्षेत्र में भाजपा नेताओं की यह हालत हो गई की वह अपने लोकसभा छोड़कर दूसरी जगह भी नहीं जा सके।
जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के दूसरे फेज की सीटों पर कांग्रेस ज्यादातर सीटों पर जीत के लिए आश्वस्त नजर आ रही है। कांग्रेस रणनीतिकारों का दावा है कि पहले फेज के बाद दूसरे फेज में भाजपा की हालत और ज्यादा खराब हो जाएगी। प्रदेश कांग्रेस महासचिव जसवंत गुर्जर ने कहा कि पहले फेज की 12 सीटों पर हुए चुनावी घमासान में सोशल मीडिया मीडिया और लोगों के बीच पहुंची जानकारी से लोग खुद ही कहने लगे की कांग्रेस सभी सीटों पर मजबूत स्थिति में है।
लोकसभा क्षेत्र में भाजपा नेताओं की यह हालत हो गई की वह अपने लोकसभा छोड़कर दूसरी जगह भी नहीं जा सके। पहले फेज में उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ता अब दूसरे पेज की 13 सीटों पर जीत की रणनीति में जुट गया है। हम दूसरे पेज की लगभग सभी सीटों पर आज की स्थिति में पूरी तरह मजबूत है। दोनों फेज के चुनाव में कांग्रेस भाजपा से अधिक सीटें जीतेगी।
Comment List