अरुण चतुर्वेदी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के कई नेता

भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ हूं

अरुण चतुर्वेदी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के कई नेता

अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों और भाजपा की वैचारिक सोच से प्रभावित होकर कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के जॉइनिंग कमेटी के संयोजक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी की मौजूदगी में कांग्रेस के नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इनमें पूर्व विधायक गंगाजल मील, हनुमान मील, हेतराम मील, मांगीलाल, कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, महेश शर्मा, ताराचंद धायल, विक्रम परिहार, पृथ्वीराज चौहान, गजेंद्र सिंह, महेंद्र कुमार शर्मा, अशोक अवस्थी, मनोज लाल गुप्ता, वेद प्रकाश शर्मा, मुजीब, बुद्धिप्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में नेता शामिल हुए। 

इस मौके पर अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों और भाजपा की वैचारिक सोच से प्रभावित होकर कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुशील शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि वे कांग्रेस के नीतियों से अपने आप को पार्टी में असहज पा रहे थे। मैं सनातन विरोधी नहीं हूं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ हूं।

 

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी को उल्टे पड़ रहे हथकंडे, दे रहे अजीबोगरीब बयान: गहलोत मोदी को उल्टे पड़ रहे हथकंडे, दे रहे अजीबोगरीब बयान: गहलोत
लोकसभा चुनाव प्रचार में पीएम मोदी के भाषणों में कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बार बार हमला बोलने के बाद...
भाजपा के बाहरी नेता प्रवासी पक्षी, वह हमसे बिल्कुल अलग : ममता
गर्मी पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग: अस्पतालों में फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने और पानी बिजली की पूरी व्यवस्था रखने की निर्देश
सिसोदिया ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में लगायी गुहार
अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ डीएसटी टीम की कार्रवाई
आप ने शुरू किया जेल का जवाब वोट से हस्ताक्षर अभियान, भाजपा का करेंगे सफाया
Stock Market : मिडकैप एवं स्मॉलकैप के मजबूत प्रदर्शन की बदौलत लौटी तेजी