लाल सागर में हूती हमलों से चीन-यूरोप के बीच माल परिवहन की लागत दोगुनी
उनकी यात्रा को 10 से 14 दिन अधिक लगेंगे
चीन से यूरोप तक परिवहन किए गए कंटेनर की लागत दोगुनी हो गई है) और शिपिंग के लिए बीमा में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
ब्रुसेल्स। यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा किए लाल सागर में किए जा रहे हमलों के बीच चीन से यूरोप तक एक कंटेनर की शिपिंग की लागत दोगुनी और जहाजों को अन्य मागों पर चलाने के कारण बीमा दरों में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल सोमवार को यह जानकारी दी। बोरेल ने लाल सागर में समुद्री सुरक्षा बनाए रखने के लिए यूरोपीय संघ के हाल ही में लॉन्च किए गए एस्पाइड्स मिशन को समर्पित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से कहा कि हूती विद्रोहियों के समुद्री यातायात पर हमलों की वजह से केप आॅफ गुड होप के आसपास मार्गो को डायवर्ट किया जाना है, जिससे उनकी यात्रा को 10 से 14 दिन अधिक लगेंगे। चीन से यूरोप तक परिवहन किए गए कंटेनर की लागत दोगुनी हो गई है) और शिपिंग के लिए बीमा में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
हूतियों ने 2023 में गाजा पट्टी में सैन्य कार्रवाई बंद करने तक इजरायल से जुड़े किसी भी जहाज पर हमला करने की कसम खाई थी। इसके चलते अमेरिका को दिसंबर में लाल सागर में नेविगेशन को सुरक्षित करने के लिए एक बहुराष्ट्रीय अभियान की घोषणा करनी पड़ी। अमेरिकी और ब्रिटेन की सेनाओं ने वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाने की उनकी क्षमता को कम करने के लिए हूती के किानों पर कई हमले किए हैं। यूरोपीय संघ ने फरवरी के अंत में लाल सागर में अपना खुद का नौसैनिक मिशन लॉन्च किया, जिसे एस्पाइड्स कहा गया, जिसके बारे में बोरेल ने कहा कि यह प्रकृति में रक्षात्मक होगा और जमीन पर हूती के खिलाफ किसी भी सैन्य हमले में भाग नहीं लेगा।
Comment List